Share this post with:
कांकेर। जिले के नगर पंचायत चारामा में बीती रात से हो रही तेज बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। रात भर हुई बारिश में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर जलभराव हो गया है । लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई। इससे लोगों के दैनिक काम-काज पर असर पड़ा और सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
बताया जा रहा है, कि नगर के हृदय स्थल कहे जाने वाले एनएच 30 पर जल निकासी की उचित व्यवस्था नही होने के कारण पिछले 10 सालों से हर साल बारिश का पानी जमा हो जाता है। इस बार भी सड़क पर तालाब जैसी स्थिति बन गई, जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। एनएच 30 के किनारे स्थित दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों में भी पानी भर गया है। दुकानों के सामने जलभराव के कारण ग्राहकों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।
Share this post with:
05 Jul 2026 4 Views
04 Jul 2026 35 Views
03 Jul 2026 37 Views
02 Jul 2026 37 Views
01 Jul 2026 61 Views
01 Jul 2026 17 Views