CNIN News Network

बाढ़ का पानी उतरने के बाद रेत माफिया सड़क पर बिखरी रेत की चोरी कर बेच रहे

03 Oct 2026   6 Views

बाढ़ का पानी उतरने के बाद रेत माफिया सड़क पर बिखरी रेत की चोरी कर बेच रहे

Share this post with:


जगदलपुर। जिले में बाढ़ का पानी उतरने के बाद इंद्रावती पुल के पास सड़क पर ही रेत की मोटी परत दिखाई दे रही है जिसे रेत माफिया चोरी कर बेच रहे हैं। उन्हें रेत निकालने के लिए नदी में उतरना नहीं पड़ रहा है। बस सड़क पर ट्रैक्टर लगाकर रेत ले जाई जा रही है। वहीं दूसरी ओर सड़क पर बिखरी रेत हादसों का कारण भी बन रही है, रेत के कारण सड़क पर फिसलन हो रही है। रेत माफिया आपदा में मिले अवसर का लाभ उठाने में तत्पर हैं। खनिज अधिकारी शिखर चेरपा ने कहा कि नदी नाले के आस-पास रेत का उठाव हो रहा है, इस तरह की जानकारियां सामने आई हैं। हम टीम बनाकर अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की शुरूआत करवा रहे हैं।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web