Share this post with:
रायपुर। मंगलवार को नगर निगम के जोन-4 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गोलबाजार, मालवीय रोड समेत शहर के प्रमुख बाजारों में निरीक्षण किया। इस दौरान 17 दुकानों में गंदगी और स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पाए गए। इसके चलते संबंधित दुकानदारों पर कुल 18 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार नगर निवेश विभाग ने सड़क पर अतिक्रमण कर व्यवसाय संचालित करने वाले करीब 25 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान उनसे 50 हजार रुपए का सड़क बाधा शुल्क वसूला गया। साथ ही कई दुकानदारों को नोटिस जारी कर सड़क पर रखा गया सामान जब्त किया गया।
यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर की गई। अभियान में उपायुक्त राजस्व डॉ. अंजलि शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणिग्रही, जोन-4 कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी सहित निगम के अलग-अलग विभागों के अधिकारी और टीम प्रहरी के सदस्य मौजूद रहे।
Share this post with:
16 Jun 2026 31 Views
14 Jun 2026 50 Views
13 Jun 2026 32 Views
12 Jun 2026 33 Views