CNIN News Network

बागबाहरा महाविद्यालय में 1 करोड़ 34 लाख से अधिक की लागत से निर्मित ओपन स्टेडियम से विद्यार्थियों को मिलेगी खेल सुविधाओं की सौगात

15 Oct 2026   11 Views

बागबाहरा महाविद्यालय में 1 करोड़ 34 लाख से अधिक की लागत से निर्मित ओपन स्टेडियम से विद्यार्थियों को मिलेगी खेल सुविधाओं की सौगात

Share this post with:

महासमुंद। जिले में खेल अधोसंरचनाओं के विकास और विद्यार्थियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बागबाहरा स्थित शासकीय खेमराज लक्ष्मीचंद महाविद्यालय में ओपन स्टेडियम का निर्माण किया गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा 1 करोड़ 34 लाख 67 हजार रुपए की लागत से निर्मित इस ओपन स्टेडियम से महाविद्यालय के विद्यार्थियों को विभिन्न खेल गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। इस अधोसंरचना के विकास से विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने, नियमित अभ्यास करने तथा खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए अनुकूल वातावरण मिलेगा।
ओपन स्टेडियम का निर्माण कार्य 23 दिसंबर 2024 को प्रारंभ किया गया था तथा 20 दिसंबर 2025 को कार्य पूर्ण हुआ। यह खेल अधोसंरचना विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और खेल भावना को प्रोत्साहित करने में सहायक होगी। स्टेडियम में बैडमिंटन, वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी, फुटबॉल, हॉकी, रनिंग ट्रैक तथा बॉक्स क्रिकेट जैसी विभिन्न खेल गतिविधियों के लिए सुविधाओं का लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा। इससे विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप खेलों में भाग लेने तथा नियमित अभ्यास के माध्यम से प्रदर्शन में सुधार करने का अवसर प्राप्त होगा।
महाविद्यालय परिसर में खेल सुविधाओं के विस्तार से विद्यार्थियों को खेल एवं शिक्षा के बीच बेहतर संतुलन बनाने में भी सहायता मिलेगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और भविष्य में जिला एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए खिलाडिय़ों को तैयार करने में उपयोगी साबित होगी।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web