Share this post with:
जगदलपुर। बस्तर जिले के परपा थाना क्षेत्र में एक युवक को भरोसे में लेकर बाइक मांगने और उसे वापस नहीं करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को आज मंगलवार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बाइक बरामद कर ली है। आरोपी की पहचान केशलूर निवासी गजेंद्र सेठिया उर्फ गोलू (32) के रूप में हुई है।
परपा पुलिस से मिली जानकारी के अनसार 07 अगस्त को केशलूर चौक के पास एक व्यक्ति बैठा था। इसी दौरान गजेंद्र वहां पहुंचा और अपनी जरूरत बताते हुए कुछ समय के लिए उसकी बाइक मांगी। बाइक मालिक ने भरोसा कर अपनी टीव्हीएस राइडर (सीजी-17-एलबी-9725) उसे दे दी। इसके बाद आरोपी बाइक लेकर चला गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। बाइक मालिक ने आरोपी से संपर्क कर वाहन वापस मांगा। आरोप है कि आरोपी ने बाइक लौटाने के बजाय उसे अपने पास ही रखा। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। जांच में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 316 (4) के तहत केस दर्ज किया। मामला दर्ज होने के बाद परपा पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी, इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी अपने घर आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे पकड़ लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी के बताए स्थान से टीव्हीएस राइडर बाइक बरामद की। बाइक को जब्त करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत आज मंगलवार को उसे न्यायिक रिमांड पर रवना कर दिया गया है।
Share this post with:
08 Sep 2026 11 Views
07 Sep 2026 23 Views
07 Sep 2026 26 Views
06 Sep 2026 24 Views
05 Sep 2026 190 Views
05 Sep 2026 36 Views
04 Sep 2026 361 Views
03 Sep 2026 1873 Views