Share this post with:
0-हसीना की पार्टी का बंद का ऐलान, 565 गिरफ्तार
ढाका-बांग्लादेश में अवामी लीग के देशव्यापी बंद के ऐलान के बीच हिंसा भड़क गई है। राजधानी ढाका में सुबह होने से पहले कई जगह देसी बम धमाके हुए। देश के कई हिस्सों में आगजनी, तोडफ़ोड़ और हमलों की घटनाएं हुई हैं।
प्रदर्शनकारियों ने पिछली अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस के चटगांव के पुश्तैनी घर में आग लगा दी। देश के अलग-अलग हिस्सों में उनके ग्रामीण बैंक की कई शाखाओं में भी आग लगाई गई।
ढाका में शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के दो नेताओं के घरों पर भी हमले हुए। इन हमलों के पीछे प्रधानमंत्री तारिक रहमान की पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं का हाथ होने की आशंका है।
ढाका में लॉकडाउन से पहले 565 लोग गिरफ्तार
अवामी लीग ने देशभर में लॉकडाउन का ऐलान किया है। इसके बाद पुलिस ने राजधानी ढाका में 24 घंटे में 565 लोगों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार लोगों में हसीना सरकार में शिक्षा मंत्री रहे नुरुल इस्लाम नाहिद भी शामिल हैं। उन्हें बुधवार आधी रात को उनके ढाका स्थित घर से हिरासत में लिया गया।अवामी लीग ने यह लॉकडाउन या बंद पिछले साल विशेष ट्रिब्यूनल के उस फैसले की बरसी पर बुलाया था, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को उनकी गैरमौजूदगी में मौत की सजा सुनाई गई थी।
Share this post with:
19 Nov 2026 18 Views
19 Nov 2026 27 Views
19 Nov 2026 38 Views
19 Nov 2026 27 Views
18 Nov 2026 79 Views