Share this post with:
जगदलपुर। डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग के तहत बस्तर संभाग में सोशल मीडिया क्रिएटर्स मीट का आयोजन पुलिस विभाग के शौर्य भवन जगदलपुर में किया गया। इस बैठक में पूरे देश के यूट्यूबर्स, इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईजी बस्तर रेंज सुन्दरराज पी और कलेक्टर बस्तर आकाश छिकारा रहे। दोनों अधिकारियों ने क्रिएटर्स से संवाद करते हुए बस्तर की पूर्व की स्थिति और बदलती परिस्थितियों, पर्यटन की संभावना, परिवहन व्यवस्था, व्यापारिक गतिविधियों, आदिवासी संस्कृति, बस्तर दशहरा, हस्तशिल्प और प्राकृतिक सुंदरता के संबंध में जानकारी दी। आईजी सुंदरराज ने बस्तर संभाग की पहले की स्थिति, नक्सल गतिविधियों, नक्सल के कारण विकास से दूरी, नक्सलमुक्त होने के बाद का बस्तर और अन्य संभावनाओं की जानकारी दी। क्रिएटर्स ने बस्तर के लिए अपनी विचारों और शंकाओं का समाधान के लिए अधिकारियों से चर्चा की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, सीईओ जिला पंचायत सुकमा मुकुंद ठाकुर, सीईओ जिला पंचायत बीजापुर नम्रता चौबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।
Share this post with:
20 Apr 2026 17 Views
20 Apr 2026 13 Views
20 Apr 2026 19 Views
19 Apr 2026 30 Views
19 Apr 2026 14 Views