Share this post with:
जगदलपुर। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर 05 सितम्बर 2026 को बस्तर संभाग के समर्पित एवं उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। संयुक्त संचालक बस्तर संभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना अंतर्गत 2026 का संभागीय समारोह जगदलपुर स्थित श्यामाप्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल में आयोजित किया जाएगा। इस गरिमामयी कार्यक्रम में संभाग के सातों जिलों से चयनित कुल 74 प्राचार्यों, प्रधान पाठकों और व्याख्याताओं को उनके उत्कृष्ट अध्यापन और शिक्षा के उन्नयन में दिए गए अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
समारोह के दौरान विभिन्न श्रेणियों में शिक्षकों को मंच पर अलंकृत किया जाएगा। इसके तहत संभाग के प्रत्येक जिले से एक-एक उत्कृष्ट प्राचार्य का चयन किया गया है, जिसमें बस्तर से श्रीमती मनोरमा बौद्ध, बीजापुर से राधेश्याम कुलदीप, दंतेवाड़ा से श्रीमती शैफाली भदौरिया, कांकेर से टिकेश्वर सिंह ठाकुर, कोण्डागांव से महावीर जायसवाल, नारायणपुर से गणेश प्रसाद दुग्गा और सुकमा से सहदेव सिंह शामिल हैं। इसके अतिरिक्त संभाग के 7 जिलों के सभी 32 विकासखंडों से जमीनी स्तर पर शिक्षा की अलख जगा रहे 32 प्राथमिक शाला और 32 माध्यमिक शाला के प्रधान पाठकों, यानी कुल 64 संस्था प्रमुखों को उनके अनुकरणीय शैक्षणिक नेतृत्व के लिए चुना गया है।
इसी क्रम में संभाग स्तरीय चयन समिति द्वारा प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर उत्कृष्ट अध्यापन कार्य करने वाले तीन व्याख्याताओं को प्रतिष्ठित 'शिक्षाश्रीÓ अलंकरण प्रदान किया जाएगा। इस विशेष सम्मान के लिए कांकेर जिले से कौशल कुमार मंडावी व यशवंत जैन तथा कोण्डागांव जिले से कु. हेमा कश्यप का चयन हुआ है।
Share this post with:
02 Sep 2026 18 Views
02 Sep 2026 22 Views
02 Sep 2026 42 Views
02 Sep 2026 16 Views
02 Sep 2026 27 Views