Share this post with:
जगदलपुर। बस्तर में यात्री ट्रेन सेवा को 38 दिनों बाद आखिरकार फिर से बहाल कर दिया गया है। केके रेललाइन पर लैंड स्लाइड की घटना हुई थी, जिसके बाद 03 यात्री ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और 02 यात्री ट्रेनों को रद्द किया गया था। शॉर्ट टर्मिनेट की गई किरंदुल-विशाखापट्टनम पैसेंजर, जगदलपुर से भुवनेश्वर के बीच चलने वाली हीराखंड एक्सप्रेस और जगदलपुर से हावड़ा के बीच चलने वाली समलेश्वरी एक्सप्रेस को सोमवार को बहाल कर दिया गया है.। इसके साथ रद्द की गई दो यात्री ट्रेनों जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस और किरंदुल-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस को जल्द शुरू किए जाने की संभावना है। लंबे समय से रेल सेवाएं बंद होने के कारण परेशान यात्रियों को अब बड़ी राहत मिलेगी। 23 सितंबर को आई बाढ़ और भूस्खलन से करीब 03 किलोमीटर रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे रेल यातायात पूरी तरह से ठप्प हो गया था।
Share this post with:
03 Nov 2026 10 Views
03 Nov 2026 27 Views
03 Nov 2026 30 Views
03 Nov 2026 23 Views
01 Nov 2026 34 Views
01 Nov 2026 55 Views