Share this post with:
जगदलपुर। बस्तर में मानसून के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते दो दिनों से मानसून की रफ्तार काफी धीमी पड़ गई है। मौसम की बदली इस चाल के कारण बारिश का दौर थम सा गया है। बस्तर में पिछले 48 घंटों के दौरान विभिन्न हिस्सों में केवल हल्की बारिश ही दर्ज की गई है, बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में सूरज की तपिश से भारी उमस झेलनी पड़ रही है । बारिश की रफ्तार कम होने और मौसम में आए इस अचानक बदलाव के कारण बस्तर के कई जिलों में लोगों को एक बार फिर से भारी उमस का सामना करना पड़ रहा है, तापमान में वृद्धि हो गई है। मौसम की इस मौजूदा स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों तक प्रदेश में किसी भी तरह की जोरदार या भारी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में आने वाले कुछ दिनों तक लोगों को तीखी उमस और हल्के से मध्यम दर्जे के मौसम के बीच ही वक्त बिताना पड़ेगा।
Share this post with:
13 Jul 2026 10 Views
13 Jul 2026 13 Views
13 Jul 2026 43 Views
12 Jul 2026 19 Views
12 Jul 2026 22 Views