CNIN News Network

बस्तर में प्री-मानसून की बारिश जारी, अगले 5 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

06 Jun 2026   12 Views

बस्तर में प्री-मानसून की बारिश जारी, अगले 5 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

Share this post with:

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में बस्तर सहित कई इलाकों में प्री-मानसून बारिश शुरू हो गई है। वहीं छत्तीसगढ़ मध्य इलाके ओं भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, इन क्षेत्रों में 42 डिग्री के करीब तापमान दर्ज हो रहा है। मौसम विभाग ने बस्तर सहित कई इलाकों में संभावना जताई है कि प्रदेश में अगले 5 दिनों तक एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन की गतिविधि के साथ तेज हवा, वज्रपात और वर्षा जारी रहेगी। 
मौसम विभाग के अनुसार बस्तर संभाग के कुआकोंडा में 4 सेंटीमीटर, बड़े बचेली में 3 सेंटीमीटर, सुकमा, तोंगपाल में 2-2 सेंटीमीटर बारिश हुई है। वहीं गादीरास, छिंदगढ़ में भी बारिश हुई है। मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ में लगातार नमी आ रही है, बस्तर में वर्षा भी हो रही है। मानसून के लिए तय मानकों के अनुरूप वर्षा होने और परिस्थितियों पर नजर बनाये हुए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, पूरे गोवा, महाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश के कुछ हिस्सों, कर्नाटक के कुछ और हिस्सों, तमिलनाडु के शेष हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, पश्चिम-मध्य, पूर्व मध्य और उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में आगे बढऩे के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है और यह समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है. प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13843/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web