CNIN News Network

बस्तर में पिछले चौबीस घंटे में जगदलपुर में सर्वाधिक 316 मिमी वर्षा हुई

26 Sep 2026   6 Views

बस्तर में पिछले चौबीस घंटे में जगदलपुर में सर्वाधिक 316 मिमी वर्षा हुई

Share this post with:

जगदलपुर। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान से बस्तर में पिछले चौबीस घंटे में जगदलपुर में सर्वाधिक 316 मिमी वर्षा हो चुकी है। व्यापक वर्षा ने बस्तर संभाग के बड़े हिस्से के जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। इसके प्रभाव से नदी-नाले उफान पर आ गए हैं, तो शहरी इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है। दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे लगे दक्षिण अंदरूनी उड़ीसा के ऊपर अवदाब स्थित है तथा यह 15 किलोमीटर प्रति घंटे के गति से उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। उसके बाद इसके कमजोर होकर निम्नदाब के क्षेत्र के रूप में परिवर्तित होने के आसार हैं। 
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक बरसात से कुल वर्षा 1123 मिमी. से अधिक हो चुकी है। लोहंडीगुड़ा में 230 मिमी., बास्तानार, नानगुर में 220 मिमी., भानपुरी, मरदापाल में 210 मिमी., तोकपाल, माकड़ी में 200 मिमी., बस्तर, केशकाल में 190 मिमी., बड़े बचेली में 180 मिमी., कोहकामेट, अंतागढ़, मैनपुर, धनोरा, अमलीपदर, नारायणपुर, दरभा, ओरछा, बकावंड, छिंदगढ, कोंडगांव में 170 मिमी. से 150 मिमी तक वर्षा हुई है। इसके अलावा बस्तर के अन्य जिलों में 140 मिमी. से 100 मिमी. तक बारिश हुई है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web