Share this post with:
जगदलपुर। बस्तर जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ है, आज रविवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे, और जोरदार बारीश भी हुई, पिछले तीन दिनों से जारी बारिश से मौसम में ठंडक महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बस्तर में बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं, 14 से 16 सितंबर तक जिले में तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम के इस पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन और संबंधित विभागों को सतर्क रहने की जरूरत है। ग्रामीण इलाकों में नदी-नालों के आसपास और निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। तेज बारिश के दौरान नदी, नाले और जल-भराव वाले क्षेत्रों में पानी का बहाव अचानक बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों से अनावश्यक रूप से इन स्थानों की ओर नहीं जाने की अपील की गई है।
बस्तर जिले के करपावंड-जैबेल मार्ग पर पेटपुली नदी में बाढ़ आने से एक बार फिर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग पर नदी के ऊपर ऊंचे पुल का निर्माण नहीं किया गया है, बल्कि छोटे से रपटे के सहारे आवाजाही चल रही है। ऐसे में हल्की बारिश में भी नदी का जलस्तर बढ़ते ही मार्ग बंद हो जाता है। कल देर शाम से लगातार हो रही बारिश के बाद नदी में बाढ़ की स्थिति बन गई, जिससे आज सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग दोनों किनारों पर फंसे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में हर साल करीब तीन से चार महीने तक यही स्थिति बनी रहती है। पेटपुली नदी में पानी बढऩे के बाद करपावंड-जैबेल मार्ग का संपर्क टूट जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि ऊंचे पुल के निर्माण की मांग को लेकर वे कई बार जनपद पंचायत, कलेक्टर और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवेदन दे चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
Share this post with:
13 Sep 2026 14 Views
13 Sep 2026 11 Views
12 Sep 2026 24 Views
12 Sep 2026 40 Views
12 Sep 2026 32 Views
11 Sep 2026 100 Views