CNIN News Network

बस्तर दशहरा में शामिल होने मावली-मणिकेश्वरी एवं मां दंतेश्वरी को विनय पत्रिका-आमंत्रण सौंपा

15 Oct 2026   10 Views

बस्तर दशहरा में शामिल होने मावली-मणिकेश्वरी एवं मां दंतेश्वरी को विनय पत्रिका-आमंत्रण सौंपा

Share this post with:


दंतेवाड़ा। जिले के मां दंतेश्वरी शक्तिपीठ में आज अश्वनी शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि पर गुरूवार को रियासत कालीन परंपरा का निर्वहन करते हुए बस्तर दशहरा के मावली परघाव पूजा विधान में शामिल होने के लिए आमंत्रण देने बस्तर राजपरिवार के कमलचंद्र भंजदेव एवं मांझी चालाकियों का दल मां दंतेश्वरी दंतेवाड़ा शक्तिपीठ पहुंचकर माता के दर्शन-पूजन कर राजपरिवार के राजगुरु द्वारा संस्कृत में लिखे गये विनय पत्रिका अक्षत, सुपारी सहित मावली-मणिकेश्वरी देवी एवं मां दंतेश्वरी के चरणों में अर्पित कर बस्तर दशहरा में सम्मलित होने माईजी से विनती की गई।
राजपरिवार के सदस्य दंतेवाड़ा पहुंचने पर कमलचंद भंजदेव एवं अन्य सदस्यों का मंदिर के पुजारियों, मांझी, मुखिया, चालकी, एवं सेवादारों द्वारा स्वागत किया गया। इसके पश्चात सभी मंदिर में विधिविधान के साथ बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर राज परिवार द्वारा बस्तर दशहरा पर्व में शामिल होने के लिए पंपरानुसार मां दंतेश्वरी एवं मावली-मणिकेश्वरी देवी को आमंत्रण दिया गया। इस मौके पर राजपरिवार के सदस्य कमलचंद्र भंजदेव एवं अन्य सदस्यों द्वारा विनय पत्रिका सौंपी गई।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web