Share this post with:
जगदलपुर। बस्तर दशहरा महापर्व के आयोजन का मुख्य केंद्र सिरासार चौक एवं राजमहल परिसर का इलाका इसमें आता है। बस्तर दशहरा के दौरान रोजाना लाखों की संख्या में संपूर्ण बस्तर संभाग सहित प्रदेश, देश एवं विदेश के पर्यटन यहां बस्तर दशहरा को देखने के लिए पहुंचते हैं। इसी दौरान राजवाड़ा परिसर में करोड़ो के काले कारोबार का मुख्य केंद्र मीना बाजार लगाने की अनुमति राज परिवार के सदस्य कमलचंद्र भंजदेव के द्वारा देकर करोड़ो के काले कारोबार में शामिल होकर राजवाड़ा परिसर को नीलम कर दिया जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है, कि इसके लिए निगम से लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन भी इस काले कारोबार के हिस्सेदार हैं । जिसके एवज में निगम के द्वारा सफाई, प्रशासन के द्वारा पुलिस सहायता केंद्र के माध्यम से संरक्षण प्रदान कर मीना बाजार लगवाया जाता है। इसके विरोध में इन दोनों चार वार्ड के वार्ड वासियों के द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाकर मीना बाजार लगाने की अनुमति नहीं नहीं दिए जाने का अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही इस संबंध का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंप जाएगा। इसके बावजूद भी यदि राजमहल परिसर में मीना बाजार लगाने की अनुमति दी जाती है, तो इसका चार वार्ड के वार्डवासी राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव सहित निगम एवं जिला प्रशासन का पुरजोर विरोध करेंगे ।
हस्ताक्षरित ज्ञापन में जिला प्रशासन से निवेदन किया गया है, कि बस्तर दशहरा महापर्व के दौरान राजवाड़ा परिसर में मीना बाजार लगाने की अनुमति प्रदान नहीं किया जाए इसके स्थान पर वैकल्पिक स्थान पर मीना बाजार आयोजित करने हेतु निर्देशित किया जाए, एवं करोड़ो के इस काले कारोबार से नियमानुसार राजस्व की वसूली कर जहां पर्याप्त पार्किंग हेतु स्थान हो उक्त स्थान पर लगाने की व्यवस्था करवाया जावे । यदि राजवाड़ा परिसर में मीना बाजार लगाने की अनुमति दी जाती है, तो चारों वार्डों के समस्त निवासी आंदोलन करने हेतु विवश होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ज्ञापन में कहा गया है कि बस्तर दशहरा महापर्व के दौरान प्रतिवर्ष राजवाडा परिसर में मीना बाजार लगाया जाता है। वहीं दूसरी ओर आस-पास के वार्डवासियों के लिए गंभीर समस्या का कारण बनता जा रहा है। राजवाड़ा परिसर से लगे शिवमंदिर वार्ड, भैरमदेव वार्ड, विजय वार्ड एवं सुभाष वार्ड के निवासियों को मीना बाजार के दौरान अव्यवस्थित पार्किंग एवं अनियंत्रित यातायात के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मीना बाजार में लाखों की संख्या में आने वाले लोगों द्वारा वाहनों को घरों के सामने एवं संकरी गलियों में खड़ा कर दिया जाता है, जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है। इस कारण वार्डवासियों का घर से निकलना तक कठिन हो जाता है, तथा दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित होता है। इस संबंध में पूर्व में भी प्रशासन एवं मीना बाजार संचालकों को अवगत कराया गया था।
गौरतलब है कि जगदलपुर नगर निगम के द्वारा भी इसकी अनुमति यह कहकर दे दिया जाता है की जिला प्रशासन के द्वारा मीना बाजार लगाने की अनुमति दी गई है, हमारे द्वारा नहीं दी गई। इतना ही नहीं मीना बाजार लगाने के लिए प्रशासन एवं पुलिस सारे नियम कायदे कानून को ताक में रखकर बाकायदा मीना बाजार में पुलिस सहायता केंद्र स्थापित कर मीना बाजार को पूरा संरक्षण प्रदान किया जाता है। इतना ही नही सत्तारूढ़ दल के जनप्रतिनिधि बकायदा इसके उद्धाटन कर अपने संरक्षण का खुला एलान करते रहे हैं। यह कहना गलत नही होगा कि निगम क्षेत्र के अंर्तगत लगाये जाने वाले राजवाड़ा परिसर में करोड़ो के काले कारोबार में निगम प्रशासन से लेकर सत्तारूढ़ दल के तमाम जनप्रतिनिधियों सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को इसका संरक्षण प्राप्त है। सीधे एवं सरल शब्दों इसे यह कहा जा सकता है कि बस्तर दशहरा महापर्व के दौरान राजवाड़ा परिसर में करोड़ो के इस काले कारोबार के सभी हिस्सेदार है।
Share this post with:
10 Aug 2026 20 Views
08 Aug 2026 31 Views
07 Aug 2026 50 Views
07 Aug 2026 54 Views