CNIN News Network

बस्तर जिले में उत्तर-पूर्वी हवाओं के प्रभाव से ठंडक बढऩे लगी

11 Nov 2026   7 Views

बस्तर जिले में उत्तर-पूर्वी हवाओं के प्रभाव से ठंडक बढऩे लगी

Share this post with:

जगदलपुर। बस्तर जिले में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, उत्तर-पूर्वी हवाओं के प्रभाव से क्षेत्र में ठंडक बढऩे लगी है, जिससे लोगों को सुबह और शाम के वक्त सिहरन का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड का असर और तेज होगा।
बस्तर के साथ-साथ कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर, और दंतेवाड़ा में भी न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह के अधिकतम तापमान दिन का पारा लगभग 28 से 29डिसें. खिली धूप के साथ शुष्क मौसम दर्ज किया जा रहा है। न्यूनतम तापमान रात का पारा गिरकर 14से 15 डिसें के आसपास पहुंच गया जिससे हल्की ठंड लगने लगी है। हवा की स्थिति उत्तर-पूर्व दिशा से 05 से 08 किमी/घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही है। वर्षा की संभावना शून्य प्रतिशत होने से दूर-दूर तक बारिश के कोई आसार नहीं है, मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। सुुबह के समय हल्के कोहरे या धुंध के साथ सर्द हवाएं चलने से ठंड का अहसास बढ़ गया है। हालांकि दिन चढऩे के साथ तेज धूप खिलने से तापमान सामान्य बना रहेगा।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web