CNIN News Network

बस्तर जिले के 485 बच्चों को मिली गलत अंकसूची, कलेक्टर ने जारी किया नोटिस

26 Jul 2026   12 Views

बस्तर जिले के 485 बच्चों को मिली गलत अंकसूची, कलेक्टर ने जारी किया नोटिस

Share this post with:


जगदलपुर। बस्तर जिले में शिक्षा विभाग ने 5 वीं और 8 वीं कक्षा के 485 विद्यार्थियों को गलत अंकसूची वितरित कर दी गई है. इस गंभीर लापरवाही ने विभाग के शिक्षा गुणवत्ता संबंधी दावों की पोल खोल दी है। सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि गलती सामने आने के बाद भी कई स्थानों पर समय रहते विद्यार्थियों को संशोधित मार्कशीट उपलब्ध नहीं कराई गई. इससे छात्रों और उनके परिजनों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
अंकसूची किसी भी छात्र का महत्वपूर्ण दस्तावेज होती है, ऐसे में त्रुटि आगे प्रवेश प्रक्रिया और अन्य कार्यों में परेशानी का कारण बन सकती है। संबंधित अधिकारियों को त्रुटियों में सुधार के निर्देश दिए गए थे, लेकिन सुधार कार्य में अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई गई. कलेक्टर ने संबंधित बीईओ एवं एबीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
बस्तर जिले के कलेक्टर आकाश छिकारा ने कहा कि जिन क्षेत्रों में गलत मार्कशीट का वितरण हुआ है। वहां के अधिकारियों को नोटिस जारी कर तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं। केवल मार्कशीट बदलना ही पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि यह भी जांच की जाएगी कि आखिर इतनी बड़ी चूक किन कारणों से हुई। कारणों का पता लगाकर ऐसी गड़बड़ी दुबारा न हो इसके लिए प्लानिंग के साथ आगे कार्य किया जाएगा, साथ ही जल्द सुधार कर जितने भी बच्चों के मार्कशीट में गड़बड़ी हुई है, उन्हें वितरण किया जाएगा।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13910/69

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web