Share this post with:
जगदलपुर। बस्तर से नक्सलवाद के खात्मे के बाद अब बस्तर आईजी सुंदरराज पी. केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा सकते हैं। उनकी पदस्थापना एनआईए में होने की चर्चा है। आईपीएस के वर्ष-2003 बैच के अधिकारी सुंदरराज पी. बस्तर में अब तक सबसे लंबी अवधि तक एसपी-आईजी जैसे पदों पर काम करने वाले अधिकार हैं। बस्तर से नक्सलवाद को खत्म करने में उनके रणनीति की अहम भूमिका रही है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. के कार्यशैली की बस्तर के अधिनस्थ कर्मचारियों से लेकर सभी राजनैतिक दलों एवं मीडिया तक प्रशंसा करते हैं। इसी सामंजस्य ने उन्हे बस्तर में एक निर्विवाद अधिकारी के रूप में स्थापित किया है।
गौरतलब है कि नक्सलवाद पर प्रभावी नियंत्रण के उनके योगदान को देखते हुए कांग्रेस एवं भाजपा के शासनकाल में बस्तर आईजी के रूप में अपनी रिकार्ड लंबी अवधि तक अर्थात नक्सलवाद के खात्में तक उन्हे हटाना उचित नही समझा गया। इससे पहले भी बस्तर आईजी सुंदरराज पी. की हैदराबाद पुलिस अकादमी में पोस्टिंग हुई थी, लेकिन केंद्र सरकार ने नक्सल उन्मूलन अभियान के चलते उनकी प्रतिनियुक्ति को मंजूरी नहीं दी। अब बस्तर में वातावरण एकदम बदल चुका है। ऐसे में उनको केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में जाने की अनुमति मिल सकती है।
बस्तर आईजी सुंदरराज पी. के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की चर्चा के बीच उनकी जगदलपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात भी हुई थी। इसके बाद से उनकी एनआईए में जाने की अटकलें लगाई जा रही है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. से चर्चा में उन्होने सिर्फ इतना ही कहा कि पोस्टिंग का विषय शासन का है, वह इसमें कुछ नहीं कह सकते। उन्होने कहा कि वर्तमान दायित्व को बेहतर ढंग से निभाने की कोशिश कर रहे हैं।
Share this post with:
23 May 2026 10 Views
22 May 2026 15 Views
22 May 2026 15 Views
22 May 2026 18 Views