CNIN News Network

बस व कार टैक्सी संचालक आज जानेंगे परिवहन से संबंधित काम, व्यापार से जुड़े मुद्दों पर होगी चर्चा

12 Jun 2026   7 Views

बस व कार टैक्सी संचालक आज जानेंगे परिवहन से संबंधित काम, व्यापार से जुड़े मुद्दों पर होगी चर्चा

Share this post with:

रायपुर। बस एवं कार टैक्सी संचालकों के लिए बस ओनर्स फेडरेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के द्वारा परिवहन से संबंधित एक राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम शनिवार की शाम 4 बजे से होटल बेबीलोन में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य आतिथ्य होगे एवं पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर परिवहन मंत्री केदार कश्यप, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, संघ के संरक्षक व नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्त विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

इस आयोजन में बी.ओ.सी.आई. के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ, छत्तीसगढ़  परिवहन विभाग के ट्रांसपोर्ट कमिश्नरएवं वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित रहेंगे। साथ ही तमाम परिवहन उद्योगों से जुड़े औद्योगीक एवं व्यापारिक संस्थानों के स्टॉल भी सभी की जानकारी के लिए लगाए जा रहे है।

कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4 बजे होगा जिसमें व्यापार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। इस कार्यक्रम में परिवहन उद्योग की संभावनाओं एवं समस्याओं और उसकी उन्नती के लिए विशेष चर्चा रखी गई है और अतिथियों को उसके बारे में अवगत भी कराया जाएगा। कार्यक्रम में स्थानीय पेसेंजर व्हीकल ऑपरेटर की समस्याओं के निराकरण के लिए भी प्रयास किये जाएंगे।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13843/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web