CNIN News Network

बरगी बांध हादसा..सर्च अभियान खत्म,चाचा भतीजे का शव भी मिला

03 May 2026   5 Views

Share this post with:

 

जबलपुर। बरगी बांध में गुरुवार को डूबे क्रूज में सवार लापता पर्यटकों में से 48 घंटे बाद नौ वर्षीय मयूरन पिता परिमल और आर कामराज के शव आज रविवार की सुबह से शुरू हुए सर्च ऑपरेशन में मिल गए हैं। हादसे के 48 घंटे बाद सर्च अभियान भी समाप्त हो गया।

घटना के बाद से जबलपुर आयुध निर्माणी खमरिया निवासी आर कामराज, उनका भतीजा मयूरन (9) लापता थे। तलाश के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने शनिवार को सुबह छह बजे से रेस्क्यू अभियान चला रही है।

दुर्घटना में मृत दो महिला पर्यटकों के शव को शनिवार को विशेष विमान से तमिलनाडु ले जाए गए थे। आयुध  निर्माणी खमरिया में कार्यरत्त कामरान अपनी पत्नी, बच्चों, तमिलनाडु से आए माता-पिता, भाई-भाभी एवं अन्य स्वजन के साथ घूमने पहुंचे थे। हादसे के दौरान 10 वर्षीय  बेटा लहरों के सहारे किनारे आ गया था, जिसे सुरक्षित बचा लिया गया। लेकिन उसका छोटा बेटा श्रीतमिलवेंदन और भतीजा मयूरन सहित स्वयं आर कामराज डूब गए थे। रविवार की सुबह भतीजा मयूरन और आर कामराज के शव भी मिल गए।

कामकराज का परिवार मूलत: तमिलनाडु के त्रिची का रहने वाला है। परिवार ने मृतक महिलाओं का अंतिम संस्कार गृहग्राम में करने की इच्छा जताई थी। इसके बाद प्रशासन ने शवों एवं स्वजन को विशेष विमान से पहुंचाने की व्यवस्था की। शनिवार को एक विशेष विमान से दोनों महिलाओं के शव और दो स्वजन को तमिलनाडु भेजा गया।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13783/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web