Share this post with:
आज की जो पीढ़ी साठ के दशक के उम्र के दहलीज पर बैठी है उनके दादा - पिता के दौर में फिल्मों में एक विदूषक याने कॉमेडियन की अनिवार्यता हुआ करती थी। समस्याओं से उलझी हुई कहानियों में फिल्मांकन में हास्य का पुट डाला जाता था। ऐसी ही एक कॉमेडियन थे जॉनी वॉकर, यू तो जॉनी वॉकर शराब का एक मशहूर ब्रांड है लेकिन बदरुद्दीन जमालुद्दीन काज़ी का 'जॉनी वॉकर' नामकरण की रोचक दास्तान है। उस दौर में बलराज साहनी, बदरुद्दीन काज़ी को गुरूदत्त के पास ले गये। शराबी की भूमिका के लिए,।बदरुद्दीन काज़ी ने इतना सजीव शराबी का अभिनय (बिना शराब पिए) किया कि गुरुदत्त ने बदरुद्दीन काज़ी को न केवल जॉनी वॉकर नाम दिया बल्कि अपनी हर फिल्मों में स्थायी रोल भी दिया।
जॉनी वॉकर ने अपने कैरियर में लगभग तीन सौ फिल्मों में काम किया। जिस दौर में जॉनी वॉकर कॉमेडियन का रोल किया करते थे उस दौर में फिल्म में एक गाना कॉमेडियन के लिए भी सुरक्षित रखा जाता था।सर जो तेरा चकराए (प्यासा -),
ऐ दिल है मुश्किल जीना यहाँ (सी.आई.डी.),
जाने कहाँ मेरा जिगर गया जी (मिस्टर एंड मिसेज़ '55 ), मैं बम्बई का बाबू (नया दौर - 1957) 'ऐ दिल है मुश्किल जीना । जंगल में मोर नाचा किसने देखा (मधुमती -)
हम भी अगर बच्चे होते (दूर की आवाज़ -)
तेल मालिश बूट पॉलिश (कागज़ के फूल - )
ठंडी हवा काली घटा (मिस्टर एंड मिसेज़ '55) ऐसे गाने रहे जो जॉनी वॉकर पर फिल्माए गए।
जब नायकों ने कॉमेडियन की भी भूमिका निभाने लगे तो जॉनी वॉकर ने फिल्मों को अलविदा कह दिया।कालांतर में वे आनंद और चाची 420 में सशक्त भूमिका में दिखे।इन फिल्मों में उनका रोल छोटा था लेकिन अपने अभिनय से उनको इन फिल्मों में भी याद किया जाता है।जॉनी वॉकर के जन्म के सौ साल 2026 में पूरे हो गये ।वे लाल कृष्ण आडवाणी जी से केवल तीन दिन छोटे थे। जॉनी वॉकर के बाद दूसरा कॉमेडियन जॉनी लीवर जॉनी नाम के साथ आये।
🖋️ संजय दुबे
Share this post with:
13 Nov 2026 10 Views
13 Nov 2026 34 Views
12 Nov 2026 184 Views
12 Nov 2026 144 Views