CNIN News Network

बड़े देवड़ा में बाबा भैरव जात्रा के आयोजन में कुमार जयदेव हुए शामिल

20 Jun 2026   2 Views

बड़े देवड़ा में बाबा भैरव जात्रा के आयोजन में कुमार जयदेव हुए शामिल

Share this post with:

जगदलपुर। बस्तर जिले के बकावंड ब्लॉक अंर्तगत ग्राम बड़े देवड़ा में बाबा भैरव जात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें आस-पास गांव के ग्रमीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस आयोजन में ग्रामीणों के आमंत्रण पर सुकमा जमींदार परिवार के कुमार जयदेव विशेष रूप से सम्मिलित हुए और बाबा भैरव ,सहित मावली माता की पूजा अर्चना कर क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की। बड़े देवड़ा के सरपंच सुमित्रा कश्यप ने बताया कि बड़े देवड़ा में भैरव बाबा का प्रसिद्ध मंदिर है, जिसमें आज शुक्रवार को जात्रा का आयोजन किया गया था , जिसमें सुकमा जमींदार परिवार के कुमार जयदेव को शामिल होने विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। उन्होने कहा कुमार जयदेव सहित अन्य लोग इस जात्रा में शामिल हुए यह गांव के लिए गौरव की बात है।
कुमार जयदेव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने बच्चों को शिक्षित बनाए सामाजिक कुरीतियां नशापान से गांव के युवाओं को दूर रहना चाहिए। उन्होंने आगे कहा आदर्श ग्राम पंचायत का निर्माण करें सभी जाति धर्म में एकता प्रेम समभाव बनाए रखें। उन्होने देवी-देवताओं की परंपरा अनुसार पूजा पाठ एवं बस्तर की संस्कृति को बनाये रखने पर जोर देते कहा की यह हमारी आपकी सबकी जिम्मेदारी है।
इस दौरान सुकमा जमीदार परिवार के कुमार जयदेव सहित सिंकदर सिंह, मुरली सिह, योगेश सिंह, मां दन्तेश्वरी मंदिर के पुजारी कृष्ण कुमार पाढ़ी, मावली पुजारी अनिल ठाकुर, पढय़ार,माड़पाल के पुजारी,अरुणा चौहान, मंजु ठाकुर, किरण ठाकुर, भारती ठाकुर, यशोदा ठाकुर, एम डी राठौर, पीताम्बर सिह, मुकुंद सिंह मधुशंकर सेठिया, रणधीर सिंह बिभुती मिश्रा विवेक जैन कौशल्या साहू राजू साहू, दलपती, प्रकाश रावल, मनोज जंगम, राकेश दास एवं तहसीलदार रूपेश मरकाम, पुलिस प्रशासन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13843/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web