CNIN News Network

बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी के लिए कुछ खास — Family Carnival: The Joy Junction!

03 Oct 2026   16 Views

बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी के लिए कुछ खास — Family Carnival: The Joy Junction!

Share this post with:

रायपुर। JCI Raipur Capital, Zone 27 द्वारा शहरवासियों एवं परिवारों के लिए “Family Carnival – The Joy Junction” एवं “Grand Tambola” का आयोजन 4 अक्टूबर, रविवार को शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक Zora The Mall के द्वितीय तल स्थित Pradarshani Hall में किया जाएगा।

Family Carnival में बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए 25+ मनोरंजक गेम्स और क्रिएटिव एक्टिविटीज रखी गई हैं। Balloon Shooting, Dart, Archery, Sling Hockey, Fishing, Roulette, Lucky Seven, Ring Toss, Target Cricket, Spin & Win सहित कई रोमांचक गेम्स के साथ बच्चों के लिए Cap Designing, Piggy Bank Decoration, Keyring Making और अन्य Creative Activities आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी के लिए कुछ खास — Family Carnival: The Joy Junction!

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण Grand Tambola होगा, जिसमें Gold Ring, Gold Coin सहित कई आकर्षक पुरस्कार जीतने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही आयोजन स्थल पर 30+ Shopping Stalls भी लगाए जाएंगे।

JCI Raipur Capital के इस आयोजन में Godriwala Presents के सहयोग से MM School एवं MM Junior School Title Sponsor हैं, जबकि Navkar Jewellers Powered By Partner हैं। आयोजन का उद्देश्य परिवारों को एक साथ मनोरंजन, खेल, खरीदारी और खुशियों से भरी शाम का अनुभव प्रदान करना है।

JCI Raipur Capital ने शहरवासियों से परिवार एवं मित्रों के साथ इस आयोजन में शामिल होने की अपील की है। Tickets BookMyShow एवं Find Your Vibe पर उपलब्ध हैं।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web