CNIN News Network

बंगाल में भाजपा सरकार का मेगा विस्तार, शुभेंदु कैबिनेट में 35 मंत्रियों ने ली शपथ

01 Jun 2026   34 Views

बंगाल में सीएम शुभेदु अधिकारी की कैबिनेट का हुआ विस्तार। (फोटो-एएनआई)
बंगाल में सीएम शुभेदु अधिकारी की कैबिनेट का हुआ विस्तार। (फोटो-एएनआई)

Share this post with:

 

 

 

 

 

 

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार का पहला और बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार सोमवार को राजभवन में संपन्न हुआ। भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आर.एन. रवि ने 35 नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस विस्तार के बाद राज्य मंत्रिमंडल की कुल संख्या बढ़कर 41 हो गई है। सरकार ने मंत्रिमंडल गठन में क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और सामाजिक संतुलन पर विशेष ध्यान दिया है। राजनीतिक जानकार इसे भाजपा की दीर्घकालिक रणनीति और संगठनात्मक मजबूती से जोड़कर देख रहे हैं।

---13 विधायक बने कैबिनेट मंत्री

कैबिनेट विस्तार में 13 नेताओं को पूर्ण कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया। इनमें तापस राय, मनोज उरांव, अर्जुन सिंह, गौरीशंकर घोष, दीपक बर्मन, शारद्वत मुखर्जी, अरूप कुमार दास, स्वपन दासगुप्ता, कल्याण चक्रवर्ती, शंकर घोष और दूधकुमार मंडल प्रमुख हैं।

---3 मंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार, 19 बने राज्य मंत्री

सरकार ने मालती राभा राय, राजेश महतो और इंद्रनील खां को स्वतंत्र प्रभार सौंपा है। वहीं अशोक डिंडा, कौशिक चौधरी, जुएल मुर्मू, हरेकृष्ण बेरा, शांतनु प्रमाणिक, उमेश राय, पूर्णिमा चक्रवर्ती, भास्कर भट्टाचार्य, दिवाकर घरामी, नादिया चंद बाउड़ी, गार्गी दास घोष, अमिया किस्कू, कलिता माजी, बिराज विश्वास, सुमना सरकार, आनंदमय बर्मन, विशाल लामा और दीपांकर जाना को राज्य मंत्री बनाया गया है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13843/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web