CNIN News Network

बंगाल की सियासत में हड़कंप! ममता बनर्जी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए दो विधायकों को निकाला

01 Jun 2026   7 Views

फाइल फोटो
फाइल फोटो

Share this post with:

 

 

कोलकाता--तृणमूल कांग्रेस को अपने दो विधायकों, संदीपान साहा और ऋतब्रत बनर्जी को, पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनावों के बाद  टीएमसी के सत्ता से बाहर होने के चलते पार्टी नेताओं के बीच असंतोष की चर्चाएँ ज़ोर पकड़ रही हैं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में सत्ता से बाहर होने के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर सुलग रही असंतोष की आग अब खुलकर सामने आ गई है। पार्टी आलाकमान ने कड़ा रुख अपनाते हुए सोमवार को अपने दो मौजूदा विधायकों— संदीपान साहा और ऋतब्रत बनर्जी को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। इस बड़ी कार्रवाई ने उन अटकलों पर मुहर लगा दी है कि चुनाव में करारी हार के बाद पार्टी नेताओं और विधायकों का एक बड़ा धड़ा ममता बनर्जी के नेतृत्व से नाराज चल रहा है और तृणमूल के भीतर एक बड़ा बिखराव शुरू हो चुका है।

टीएमसी द्वारा जारी एक आधिकारिक और सख्त बयान के अनुसार, इन दोनों विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की तात्कालिक वजह पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर रविवार को बुलाई गई एक महत्वपूर्ण आपातकालीन बैठक रही। 2026 के चुनावी नतीजों के बाद पार्टी के भविष्य और रणनीति को लेकर बुलाई गई इस समीक्षा बैठक से संदीपान साहा और ऋतब्रत बनर्जी, दोनों ही नदारद रहे। इसके अलावा, पार्टी ने अपने बयान में साफ तौर पर कहा है कि यह लगातार देखा जा रहा था कि दोनों विधायक सार्वजनिक मंचों और निजी चर्चाओं में ऐसे बयान दे रहे थे जो ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के  'हितों के लिए बेहद हानिकारक और नुकसानदेह थे।

अंदरूनी सूत्रों का दावा है कि संदीपान साहा और ऋतब्रत बनर्जी का निष्कासन तो सिर्फ एक शुरुआत है; अंदर ही अंदर कई अन्य विधायक और वरिष्ठ नेता भी पाला बदलने या अपना नया रास्ता चुनने की तैयारी में हैं। ममता बनर्जी ने इन दोनों विधायकों पर गाज गिराकर बाकी असंतुष्टों को एक सख्त चेतावनी देने की कोशिश की है, लेकिन देखना यह होगा कि क्या यह कार्रवाई टीएमसी में मचने वाले संभावित महा-विद्रोह को रोक पाती है या नहीं।(साभार प्रभासाक्षी)

Share this post with:

AD R.O. No. - 13843/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web