CNIN News Network

फ्लैट के नाम पर दंपती ने 30 लोगों से ठगे करोड़ों रुपये, अब हवालात में

21 Nov 2026   25 Views

संदीप रमतानी और पत्नी संगीता। सौजन्य: पुलिस
संदीप रमतानी और पत्नी संगीता। सौजन्य: पुलिस

Share this post with:

 

 

 

 

भोपाल। फ्लैट दिलाने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले बिल्डर दंपती संदीप रमतानी और उसकी पत्नी संगीता को अयोध्या नगर पुलिस ने शुक्रवार रात को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित करीब दो साल से फरार थे। पुलिस ने उन्हें बैरागढ़ से पकड़ा है।

 

आरोपितों ने अयोध्या बायपास स्थित सागर एवेन्यू के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग में लोगों को फ्लैट बुक कराए थे। इसके एवज में उनसे लाखों रुपये लिए, लेकिन न तो फ्लैट का निर्माण पूरा कराया और न ही खरीदारों को कब्जा सौंपा। करीब 30 लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया है। यहां तक कि शिकायत के बाद पैसे भी नहीं लौटाये.आखिरकार फरियादी पुलिस तक पहुंचे और जब जाकर रमतानी दंपत्ति हवालात पहुंचे हैं। 

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web