CNIN News Network

फ्लिपकार्ट जल्द ही फूड डिलीवरी सेक्टर में,स्विगी और जोमैटो को मिलेगी चुनौती

27 Jul 2026   16 Views

फ्लिपकार्ट जल्द ही फूड डिलीवरी सेक्टर में,स्विगी और जोमैटो को मिलेगी चुनौती

Share this post with:

 

 

नई दिल्ली। ई-कॉमर्स दिग्गज फ्लिपकार्ट जल्द ही फूड डिलीवरी सेक्टर में प्रवेश कर स्विगी और जोमैटो के वर्चस्व को चुनौती देने की तैयारी कर रहा है। कंपनी अपनी इस सेवा को ओएनडीसी के साथ एकीकृत कर बाजार में एक नया प्रतिस्पर्धी ढांचा तैयार कर सकती है। फ्लिपकार्ट मिनट्स की सफलता के बाद यह रणनीतिक विस्तार डिजिटल कॉमर्स में कंपनी की स्थिति और मजबूत करेगा।

 

असल में ई-कॉमर्स फ्लिपकार्ट ने यह पुष्टि की है कि वह अगले कुछ हफ्तों के अंदर अपनी फूड डिलीवरी सेवा को शुरु करने जा रहे हैं। बता दें कि, शुरुआत में यह सर्विस सीमित यूजर्स और कुछ चुनिंदा लोकेशन पर उपलब्ध होगी। कंपनी शुरुआती ग्राहकों से मिले फीडबैक के आधार पर इसमें सुधार करेगी और फिर इसका विस्तार दूसरे शहरों में किया जाएगा।

फ्लिपकार्ट की इस एंट्री से मार्केट में कड़ी मजबूती बनाए अन्य एप जैसे कि स्विगी और जोमेैटो और हाल ही में फूड डिलीवरी सेगमेंट में कदम रखने जा रहे हैं रेपिडो के सामने नई प्रतिस्पर्धा खड़ी हो सकती है।

इस बीच, फ्लिपकार्ट गु्रप के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति के अनुसार कंपनी की फूड डिलीवरी सर्विस अगले कुछ सप्ताह में शुरु हो जाएगी। लेकिन अभी तक उन्होंने इस प्लेटफॉर्म के नाम का खुलासा नहीं किया।उन्होंने यह भी कहा है कि ग्राहक इस सुविधा का इस्तेमाल एक अलग मोबाइल एप के मध्यम कर पाएंगे। इसके साथ ही इसे फ्लिपकार्ट के मुख्य एप में भी इंटीग्रेट किया जाएगा, जिससे मौजूदा यूजर्स को अनुभव प्राप्त हो सके।

 

रिपोट्र्स में पता चला है कि फ्लिपकार्ट अपनी फूड डिलीवरी सर्विस को ओपन नेटवर्क फॉर डिलीवरी सर्विस यानी ओनएनडीसी  से भी जुडऩे की प्लान बना रही है। यदि ऐसा न होता, तो कंपनी को बड़ी संख्या में रेस्तरां और डिलीवरी पार्टनर्स तक पहुंच बनाने में आसानी होगी। इस बीच, ओएडीसी इंटीग्रेशन को लेकर फ्लिपकार्ट ने अभी तक कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13910/69

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web