CNIN News Network

फुटबॉल वर्ल्डकप प्रारंभ,उद्घाटन मैच में मैक्सिको ने साउथ अफ्रीका को हराया

12 Jun 2026   17 Views

फीफा प्रेजिडेंट जियानी इन्फेंटिनो ट्रॉफी के साथ। बगल में हॉलीवुड एक्ट्रेस सलमा हाएक
फीफा प्रेजिडेंट जियानी इन्फेंटिनो ट्रॉफी के साथ। बगल में हॉलीवुड एक्ट्रेस सलमा हाएक

Share this post with:

 

 

मैक्सिको--फुटबॉल वर्ल्ड कप की शुरुआत हो चुकी है। गुरुवार रात को मैक्सिको में 39 दिन चलने वाले इस टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी हुई। इसमें पॉप स्टार शकीरा और नाइजीरियाई सिंगर बर्ना बॉय ने परफॉर्म किया। दोनों ने मिलकर फीफा का ऑफिशियल सॉन्ग 'डाई-डाई गाया।

करीब 2 घंटे तक चली ओपनिंग सेरेमनी के बाद फीफा प्रेसिडेंट जियानी इन्फेंटिनो ने हॉलीवुड एक्ट्रेस सलमा हाएक की मौजूदगी में वर्ल्ड कप ट्रॉफी पेश की। यहां कोलंबियाई सिंगर जे बलवीन ने भी परफॉर्म किया। इसके बाद मैक्सिको ने उद्घाटन मैच में साउथ अफ्रीका को 2-0 से हराया।

*   खिताब की दावेदार टीमों में क्या खास और दावे कितने मजबूत...

 

फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। दुनिया की 48 बेस्ट टीमें खिताब के लिए भिड़ रही हैं। ऑप्टा सुपरकंप्यूटर और ईपीएसएन ने एनालिसिस किया और कहा कि इस वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी दावेदार स्पेन है।

 

इस टीम का सबसे चर्चित चेहरा हैं 18 साल के लेमिन यमाल। उन्हें 16 गोल करने के लिए स्पेन के सबसे बड़े टूर्नामेंट ला लीगा का प्लेयर ऑफ द सीजन चुना गया। साथ ही रोड्री और पेड्री जैसे भरोसेमंद मिडफील्डर्स के ये टीम ताकतवर हैं।

 

2018 का वर्ल्ड कप जीत चुकी फ्रांस इस बार दूसरी बड़ी दावेदार है, जिसके स्टार खिलाड़ी किलियन एम्बापे इन-फॉर्म हैं। जिन्होंने पिछले वर्ल्ड कप में गोल की हैट्रिक बनाई थी। वर्ल्ड कप में फ्रांस की टीम का नेतृत्व एम्बापे के हाथ में ही है।

 

इसके बाद नंबर है इंग्लैंड का, जिनके कैप्टन हैरी केन जबरदस्त फॉर्म में हैं। वे इस टूर्नामेंट में गोल्डन बूट के दावेदार भी माने जा रहे हैं। वे 2025-26 के सीजन में 51 मैचों में 61 गोल कर चुके हैं।

 

चौथी दावेदार है पिछली विजेता अर्जेंटीना। जिनके स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी से इस बार भी करिश्मे की उम्मीद है। मेसी पिछले वर्ल्डकप में गोल्डन बूट विजेता थे और फाइनल में भी उन्होंने 2 गोल किए थे।

 

 

फुटबॉल वर्ल्डकप प्रारंभ,उद्घाटन मैच में मैक्सिको ने साउथ अफ्रीका को हराया

Share this post with:

AD R.O. No. - 13843/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web