Share this post with:
फीफा कप में इस साल तो अड़तालीस टीम भाग ले रही है।इसके पहले टीमों की संख्या कम हुआ करती थी। हर देश के खिलाड़ी इस आयोजन में मन में मंसूबे लिए आते है कि उनके नाम के आगे एक गोल चढ़ जाए।दूसरी तरफ ऐसे भी फुटबॉलर है जिन्होंने अकेले फीफा कप के टूर्नामेंट में सबसे अधिक व्यक्तिगत गोल मारे है। फीफा ऐसे खिलाडिय़ों को 'गोल्डन बूटÓ देती है।
फीफा के 1930 से लेकर 2022 तक के आयोजन में तीन अवसर ऐसे आए है जिनमें खिलाडिय़ों ने दस या दस से अधिक गोल व्यक्तिगत रूप से दागे है।
1954 फीफा कप में पहला अवसर आया जब हंगरी के सैंडोर का ने ग्यारह गोल दागे। 1958 में फ्रांस के जस्ट $फॉन्टेन ने तेरह गोल कर नया कीर्तिमान बनाया। ये रिकॉर्ड आज तक कायम है। 1970 में जर्मनी के गर्ड मूलर ने तीसरे ओर अंतिम खिलाड़ी के रूप में फीफा कप में दस गोल मारे। इन तीनों खिलाडिय़ों के नाम पर फीफा कप में दो दो बार हैट्रिक (तीन गोल) मारने का भी अनोखा रिकॉर्ड है।
* फीफा कप में गोल्डन बूट जीतने वाले खिलाडिय़ों के नाम इस प्रकार है*
1930 गुइलेर्मो स्टैबिल (अर्जेंटीना)8
1938 लियोनिदास (ब्राजील)7
1950 अदेमिर (ब्राजील)9
1954सैंडोर कोक्सिस (हंगरी)11
1958 जस्ट फॉन्टेन ( फ्रांस )13
1962फ्लोरियन अल्बर्ट वैलेन्टिन(हंगरी) 4
1966यूसेबियो( पुर्तगाल)9
1970 गर्ड मुलर(पश्चिम जर्मनी)10
1974 ग्रेजेगोर्ज लाटो (पोलैंड)7
1978 मारियो केम्पेस (पेरू) 6
1982 पाओलो रॉसी (इटली) 6
1986 गैरी लिनेकर (इंग्लैंड) 6
1990 साल्वाटोर शिलैसी (इटली)6
1994 ओलेग सालेंको (रूस)5
1998 दावोर शुकर(इटली)6
2002रोनाल्डो(ब्राजील)8
2006 मिरोस्लाव क्लोज़ (जर्मनी)5
2010 थॉमस मुलर(जर्मनी)5
2014 जेम्स रोड्रिगेज़ (कोलंबिया)6
2018 हैरीकेन(इंग्लैंड)6
2022 म्बाप्पे(फ्रांस)8
* संजय दुबे
Share this post with:
23 Jun 2026 5 Views
23 Jun 2026 27 Views
23 Jun 2026 25 Views
22 Jun 2026 24 Views
20 Jun 2026 20 Views