CNIN News Network

फीफा कप--एक बार फिर दे दना दन

19 Jul 2026   11 Views

फीफा कप--एक बार फिर दे दना दन

Share this post with:

 

2026 के विश्व कप फुटबॉल स्पर्धा में तीसरे स्थान के लिए इंग्लैंड और फ्रांस के बीच इस सदी का सबसे दमदार मैच खेला गया।  मैच में गोल की संख्या दहाई पर पहुंच कर दस हो गई। 44 साल बाद फीफा कप के एक ही मैच में दस गोल हुए। इंग्लैंड ने बाका  की हैट्रिक की मदद से 6 गोल फ्रांस के गोल पोस्ट पर दागे। फ्रांस की तरफ से एम्बापे ने दो गोल कर इस साल के फीफा कप में फिलहाल सबसे अधिक दस गोल कर गोल्डन बूट  पर अपना दावा  बनाए हुए है। मैसी को फाइनल में तीन गोल करना ही होगा, दो गोल करने की स्थिति में एम्बापे और  मैसी दोनों को गोल्डन बूट मिलेगा।  फीफा के एक मैच में दस या दस से अधिक गोल होने वाले मैच की संख्या केवल छह है। आखिरी बार 1982  में हंगरी ने अल सल्वाडोर को 10-01 गोल के अंतर से हराया था। हंगरी के लाज़लो किस की हैट्रिक इसमें शामिल था।

फीफा कप  का सर्वाधिक 12 गोल वाला मैच 1954 में ऑस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड के बीच खेला गया था। 7-5 के अंतर ऑस्ट्रिया ने जीत दर्ज की थी। इस मैच में दोनों टीम के एक एक खिलाड़ी ने हैट्रिक लगाई थी। ऑस्ट्रिया के वेगनर और स्वीटजरलैंड के हूँगी ने ये कारनामा किया था। इसके पहले एक मैच में 11 गोल करने का रिकॉर्ड फीफा के शुरुवाती साल 1930  में बना था। ब्राजील ने पोलैंड को 6-5 के अंतर से हराया था। इस मैच में भी  ब्राजील के लियोनिदास और पोलैंड के विलिमोस्की ने हैट्रिक लगाई थी।

1954 के साल में  ऑस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड के मैच के अलावा हंगरी और  पश्चिम जर्मनी के मैच में 11 गोल  हुए थे। हंगरी ने 8-3 के अंतर से पश्चिम जर्मनी को हराया था। इस मैच में  हंगरी के  कॉक्सिक  ने चार गोल किए थे। 1982 के फीफा कप  में हंगरी ने अल सल्वाडोर को 10-1 के बड़े अंतर से हराया था। इस मैच में लजालो किस ने हैट्रिक लगाई थी। 2026 के  फीफा कप में ब्रॉन्ज मेडल के लिए हुए मैच में एक बार एक ही मैच में फिर कुल 10 गोल हुए है।  

*9 गोल होने वाले मैच

फीफा कप में पांच बार ऐसे अवसर आए हैं जिनमें एक ही मैच में 9 गोल हुए है  

1930

अर्जेंटीना - मैक्सिको 6-3

स्टेबिल (4 गोल)

1954

हंगरी - मेक्सिको 9-0

कॉक्सिक(हैट्रिक)

प. जर्मनी तुर्की   7-2

मोरलोक(हैट्रिक)

1958

फ्रांस - प.जर्मनी 6-3

(जस्ट $फॉन्टेन 4 गोल)

1974

यूगोस्लाविया - जेरे 9-0

बेंज़विक(हैट्रिक)

जहां तक एक मैच में एक ही खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक गोल मारने की बात करे तो एक ही मैच में एक खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड  रूस के ओलेग सालेन्को के नाम है। उन्होंने 1994 फीफा कप में कैमरून के खिलाफ एक ही मैच में 5 गोल दागे थे.

*  संजय दुबे

Share this post with:

AD R.O. No. - 13910/69

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web