Share this post with:
रायपुर। ग्राम पंचायत टेमरी में स्थापित 9 केएलडी क्षमता का फीकल स्लज मैनेजमेंट यूनिट ग्रामीण स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है। पंचायत द्वारा इस इकाई का संचालन प्रभावी ढंग से किया जा रहा है।
राज्य कार्यालय द्वारा ग्राम पंचायत को डी-स्लज वाहन उपलब्ध कराया गया है। इस वाहन के माध्यम से आसपास के लगभग 15 से 20 ग्रामों एवं ग्राम पंचायतों के सेप्टिक टैंकों से स्लज को सुरक्षित रूप से एकत्रित कर एफएसटीपी में वैज्ञानिक विधि से उपचारित किया जा रहा है। इस पहल से सेप्टिक टैंकों की नियमित एवं सुरक्षित सफाई सुनिश्चित हुई है। साथ ही खुले में गंदगी फैलने तथा जल स्रोतों के प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है। पर्यावरण अनुकूल उपचार प्रणाली के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों में भी कमी आई है। ग्राम पंचायत द्वारा इस व्यवस्था के संबंध में लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक ग्रामीण इस सेवा का लाभ लेने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।
Share this post with:
06 Jun 2026 27 Views
06 Jun 2026 12 Views
06 Jun 2026 69 Views
05 Jun 2026 17 Views