CNIN News Network

फिल्में और गालियां

27 Jun 2026   142 Views

फिल्में और गालियां

Share this post with:

 

बुराई पर अच्छाई की जीत  के उद्देश्य को लेकर  हिंदुस्तान में पहले मूक और फिर बोलती फिल्मे पर्दे पर आती रही है। जाहिर है बुरे चरित्र ( खलनायक या खलनायिका)को दिखाने के लिए हाव भाव के अलावा बोलचाल से भी बुरा बताना  पटकथा का हिस्सा होता है। बुरे चरित्र के व्यक्ति  को गाली  देना जरूरी होता है साथ ही गाली खाना भी पड़ता है।

फिल्मों के शुरुआती दौर में  धार्मिक और पारिवारिक फिल्मे ही बना करती थी इस कारण गालियों  की रेंज बहुत सीमित थी।इसका कारण सेंसर बोर्ड भी था। पुरानी हिंदी फिल्मों में सुनाई देने वाली गालियां हरामज़ादा, कमीना ,बदमाश, नालायक निकम्मा ,साला , बेवकू$फ लफंगा, आवारा, बदजात, दुष्ट ,पाजी हुआ करते थे। जानवरों के नाम में कुत्ता ,कुत्ते सर्वाधिक रूप से दी जाने वाली  गाली थी और आज भी है। कुत्ते मै तेरा खून पी जाऊंगा, बसंती ,इन कुत्तों के सामने मत नाचना, शोले फिल्म के न भूलने वाले संवाद है।गधा और उल्लू  के प_े का उपयोग भी गाली के रूप में होता रहा है।

1990 के बाद कुछ फिल्मों में  गालियों की सीमा का विस्तार हुआ।बैंडिट क्वीन शेखर कपूर द्वारा फूलन देवी के जीवनी पर बनी फिल्म थी।इस फिल्म में पहली बार रिश्तों के आधार पर दी जाने वाली अश्लील गाली  सुनी गई थी। ओंकारा , गैंग ऑफ वासेपुर और  मिर्जापुर जैसी फिल्मों/ सीरीज़ में वास्तविक बोलचाल की वजह से अधिक तीखी और अश्लील  गालियाँ भी इस्तेमाल की गईं। इसकी वजह भी बताई गई कि सामाजिक परिवेश का वास्तविक चित्रण तभी संभव है जब कही सुनी बाते जिसमें  मां बहन की गालियां भी शामिल है उन्हें उच्चारित किया जाए।  वर्तमान में धुरंधर फिल्म के दोनों भागो में गालियों का प्रचुरता से प्रयोग हुआ। पाकिस्तान  और हिंदुस्तान के बुरे चरित्रों सहित नायक ने भी कोई कंजूसी नहीं दिखाई। ओटीटी के प्लेटफॉर्म पर आने वाले  सीरियल्स में सेंसर बोर्ड के अभाव के चलते गालियों की भरमार हो गई है। इसके निर्माताओं का मानना है कि वे जिस विषय को लेकर दर्शकों के सामने है उसमें दो गैंग या पुलिस और अपराधियों की सच्चाई है। इन दोनों वर्गो में गाली दिए बिना बात आगे बढ़ नहीं सकती। वो दौर गया जब खलनायक नायक को बाँध कर नायिका से गाना सुनता था और डांस देखता था। आने वाले दौर में वास्तविकता के नाम पर कितनी गालियां दी जाएंगी इस पर सेंसर बोर्ड का क्या रुख रहेगा,भविष्य में मिलने वाले प्रश्नों के उत्तर है।  

 

0- संजय दुबे

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web