Share this post with:
रायपुर। मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब परिसर के बाहर हवाई फायरिंग और धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी पलाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 24 अक्टूबर की शाम करीब 5:30 बजे की है।पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल पिस्तौल, एक खाली खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मामले में कोतवाली थाना पुलिस आगे की जांच कर रही है।
प्रेस क्लब पदाधिकारियों की लिखित शिकायत के मुताबिक, आरोपी प्रेस क्लब पहुंचा और वहां मौजूद पदाधिकारियों व कार्यालय सचिव को धमकी दी। आरोप है कि कुछ देर बाद उसने क्लब के बाहर पिस्तौल से हवाई फायरिंग की। उसे रोकने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
प्रेस क्लब पदाधिकारियों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 410/2026 दर्ज किया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 125 और 351(2) के साथ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत केस दर्ज किया गया है।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पलाश तिवारी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पिस्तौल, एक खाली खोखा और दो जिंदा कारतूस जब्त किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी को शिकायत मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। घटना की पूरी जानकारी जुटाने के लिए प्रेस क्लब परिसर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज सहित बाकी सबूतों की जांच की जा रही है।
Share this post with:
26 Oct 2026 8 Views
24 Oct 2026 59 Views
23 Oct 2026 49 Views
23 Oct 2026 66 Views
23 Oct 2026 49 Views