Share this post with:
जगदलपुर। सोशल मीडिया में लगातार यह देखने को मिल रहा है कि कि आये दिन महिलाये अपने पति, बॉयफ्रेंड को मारने के नए नए तरीके अपना रही है। इसी बीच बीजापुर जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक को उसकी शादीशुदा प्रेमिका ने अपने घर शांतिनगर मिलने के लिए बुलाया, जहां पहले से ही प्रेमिका ने 3 युवकों के साथ मिलकर पहले प्रेमी को चाकू मारने के बाद पत्थर से सिर पर हमला करने के बाद प्रेमी को कुएं में फेंक दिए। कुछ लोगों ने घायल को देखकर उसे उपचार के लिए मेकाॅज लाया गया। जहां उपचार के दौरान आज शनिवार काे उसकी मौत हो गई।
मामले की जानकारी देते हुए मृतक दिलीप के बड़े भाई दुर्गेश कडियम ने आरोप लगाते हुए बताया कि दिलीप का एक शादीशुदा युवती से पिछले सालभर से अफेयर चल रहा था। दिलीप व उसकी शादीशुदा प्रेमिका दोनों बीजापुर के नगर पालिका में ही काम कर रहे थे। प्यार के दौरान दिलीप को पता चला कि उसकी प्रेमिका शादीशुदा है। इन सबके बाद भी दिलीप प्रेमिका को अपनाने के लिए तैयार था। लेकिन शायद उसे दिलीप के अलावा अन्य किसी से प्यार था। 5 जुलाई को प्रेमिका ने उसे अपने घर बीजापुर शांतिनगर बुलाया। जहां प्रेमिका ने अपने 3 से 4 दोस्तों को पहले से ही बुलाकर रखा हुआ था। बात करने के दौरान दोनों के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और प्रेमिका ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पहले पत्थर से सिर में हमला किया। उसके बाद उसे चाकू से ताबड़तोड़ हमला करते हुए घायल कर दिया। इससे भी युवती का मन नही भरा तो उसने युवक को कुंए में फेंक दिया। इस घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही घायल दिलीप को कुए से निकाल कर उपचार के लिए बीजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसकी खराब स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज डिमरापाल जगदलपुर रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान आज शनिवार काे युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने शव का पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया है।
Share this post with:
11 Jul 2026 11 Views
11 Jul 2026 20 Views
10 Jul 2026 26 Views
09 Jul 2026 15 Views