Share this post with:
कांकेर। जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र के माटोली गांव स्थित प्राथमिक शाला में रतनजोत के बीज खाने से सात बच्चे बीमार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बच्चों ने स्कूल के समय रतनजोत के बीज खा लिए थे। घर पहुंचने के बाद एक-एक कर उनकी तबीयत बिगडऩे लगी और सभी को उल्टी होने लगी। घबराए परिजन बच्चों को तत्काल पखांजूर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां सभी का इलाज जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल के समय बच्चों की देखरेख की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की होती है। ऐसे में बच्चों का रतनजोत के बीज खाना और घर पहुंचने के बाद बीमार पडऩा लापरवाही को दर्शाता है। ग्राम पंचायत की सरपंच सुखबत्ती मरकाम सहित ग्रामीणों ने घटना के लिए जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए।
Share this post with:
14 Oct 2026 8 Views
14 Oct 2026 7 Views
14 Oct 2026 10 Views
13 Oct 2026 18 Views
12 Oct 2026 256 Views
11 Oct 2026 303 Views
10 Oct 2026 283 Views
10 Oct 2026 310 Views