Share this post with:
00 कलश यात्रा राम जानकी मंदिर से निकल कर कथा स्थल पहुंचेगी,पीले परिधान में शामिल होंगे सदस्य
00 कथा स्थल कृषि उपज मंडी ग्राउंड देवेन्द्रनगर में रोजाना दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी कथा
रायपुर। प्रसिद्ध भागवताचार्य एवं युवा आध्यात्मिक वक्ता श्री इन्द्रेशजी महाराज की श्रीमद्भागवत कथा 21 से 27 सितंबर को राजधानी रायपुर के कृषि उपज मंडी ग्राउंड देवेन्द्रनगर में हो रही है। इस सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा की व्यापक तैयारी की गई है कि क्योकि हजारों की संख्या में श्रद्धालुजन महाराजश्री की कथा का श्रवण करने पहुंचते हैं। महाराजश्री का भी रात्रि में रायपुर आगमन हो गया है। कथा से पूर्व सोमवार 21 सितंबर को सुबह 10 बजे भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली जायेगी जो कि श्रीराम जानकी मंदिर कृषि उपज मंडी के सामने देवेन्द्रनगर से प्रारंभ होकर कथा स्थल पहुंचेगी। सनातन धार्मिक परम्परा के अनुसार कलश यात्रा में शामिल होने वाले सदस्य पीले रंग के परिधान में रहेंगे। प्रथम दिवस व्यास पीठ की स्थापना पश्चात दोपहर 2 बजे से कथा प्रारंभ हो जायेगी और शाम 5 बजे तक का समय रोजाना के लिए निर्धारित है। कथा में किसी भी प्रकार का व्हीआईपी या विशेष पास की व्यवस्था नहीं है,सभी भक्तों के लिए बैठने की व्यवस्था समान है।
प्रमुख सेवादार गुंजन प्रजापति ने बताया कि पूज्य श्री इन्द्रेश जी महाराज जिनकी वाणी में श्री हरि की भक्ति,विचारों में सनातन संस्कृति की सुगंध और संदेशों में जीवन को सही दिशा देने की प्रेरणा है, उनकी कथा ह्दय को भक्ति से जोडऩे का एक सुंदर माध्यम है। 21 से 27 सितंबर तक सात दिन भक्ति व ज्ञान की अमृतधारा बहेगी। बारिश के मौसम को देखते हुए वृहद पंडाल वाटरप्रुफ बनाया गया है। पार्किंग,पेयजल,सुरक्षा,प्राथमिक चिकित्सा से लेकर अन्य सुविधाएं भी मुहैया करायी गई है। कथा स्थल पर बड़े प्रोजेक्टर व साउंड सिस्टम की उचित व्यवस्था भी की गई है हालांकि विशाल मंच से काफी दूर तक व्यासपीठ के दर्शन होंगे।
* श्रीमद्भागवत कथा का दैनिक प्रसंग--
22 सितंबर को ध्रुव चरित्र का वर्णन,23 सितंबर को प्रहलाद चरित्र,24 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव,25 सितंबर को श्री गोवर्धन लीला महोत्सव,26 सितंबर को श्रीकृष्ण रुक्मिणी महोत्सव व 27 सितंबर को कथा विश्रांति दिवस पर कथा विश्राम व पूर्णाहुति सुबह 11 से दोपहर 2 बजे होगा। इस दिन आरती,महाप्रसादी वितरण व आर्शिवचन होगा।
* आयोजन समिति का निवेदन--
आयोजन समिति की ओर से बताया गया है कि कथा में किसी भी प्रकार का व्हीआईपी या विशेष पास की व्यवस्था नहीं है,सभी भक्तों के लिए बैठने की व्यवस्था समान है। पार्किंग से कथा स्थल तक पहुंचने व व्यवस्था में सहभागी बनने के लिए यदि सीनियर सिटीजन हैं तो समय से पूर्व आने की कोशिश करें। जूते चप्पल के लिए स्वंय थैली और पानी की बोतल साथ रखने से और भी सुविधा हो जायेगी।
* श्री इन्द्रेश जी महाराज के बारे में-
श्री इन्द्रेश जी महाराज का नाम कम उम्र के कथावाचकों में शुमार है। स्वभाव से मधुर और सरल स्वभाव के धनी श्री इन्द्रेश जी कथा सुनाते स्वंय इतना रम जाते कि कथास्थल में श्रद्दालु भी उनके साथ भक्ति में झूमने लगते हैं। भक्ति और संगीत की उनकी शानदार जुगलबंदी है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर काफी बड़ी संख्या में उनके फालोअर्स हैं। यू-ट्यूब पर भक्तिपथ नाम का चैनल भी काफी लोकप्रिय है।
Share this post with:
19 Sep 2026 143 Views
19 Sep 2026 33 Views
19 Sep 2026 13 Views
18 Sep 2026 15 Views
18 Sep 2026 19 Views
18 Sep 2026 15 Views
17 Sep 2026 16 Views