CNIN News Network

प्रसिद्ध भागवताचार्य श्री इन्द्रेशजी महाराज की श्रीमद्भागवत कथा 21 से 27 सितंबर को

17 Sep 2026   14 Views

प्रसिद्ध भागवताचार्य श्री इन्द्रेशजी महाराज की श्रीमद्भागवत कथा 21 से 27 सितंबर को

Share this post with:

00 राजधानी रायपुर में कथा स्थल कृषि उपज मंडी ग्राउंड देवेन्द्रनगर

रायपुर। प्रसिद्ध भागवताचार्य एवं युवा आध्यात्मिक वक्ता श्री इन्द्रेशजी महाराज की श्रीमद्भागवत कथा 21 से 27 सितंबर को राजधानी रायपुर के कृषि उपज मंडी ग्राउंड देवेन्द्रनगर में होने जा रहा है। इस सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा की व्यापक तैयारी की गई है कि क्योंकि काफी बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन महाराजश्री की कथा का श्रवण करने पहुंचते हैं। आयोजन को लेकर श्रद्धालुजनों में भारी उत्साह है।  

प्रमुख सेवादारी गुंजन प्रजापति ने आयोजन के संदर्भ में बताया कि पूज्य श्री इन्द्रेश जी महाराज के बारे में सनातनी लोगों को बताने की जरूरत नहीं हैं। जिनकी वाणी में श्री हरि की भक्ति, विचारों में सनातन संस्कृति की सुगंध और संदेशों में जीवन को सही दिशा देने की प्रेरणा है, उनकी कथा ह्दय को भक्ति से जोडऩे का एक सुंदर माध्यम है। कथा स्थल का आयोजन कृषि उपज मंडी ग्राउंड देवेन्द्रनगर में इसलिए किया जा रहा है कि न केवल शहर बल्कि बाहर शहरों से आने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा होगी और हजारों की संख्या में श्रद्धालु सुविधाजनक ढंग से बैठकर कथा श्रवण कर सकेंगे। बारिश के मौसम को देखते हुए पंडाल वाटरप्रुफ बनाया गया है। पार्किंग, पेयजल, सुरक्षा से लेकर अन्य सुविधाएं भी मुहैया करायी जा रही है। कथा को व्यवस्थित रुप देने सभी सेवादारों को जिम्मेदारियां भी बांट दी गई है। आयोजन समिति व स्वागत समिति के सदस्य नामित कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, सांसद विधायक, संत-महात्मा, सभी सामाजिक व धार्मिक संगठन, शहर के विशिष्टजन, श्रद्धालुजन, मीडिया से लेकर हर वर्ग के लोगों को आमंत्रित किया गया है। सामाजिक समरसता के  ध्वजवाहक श्री इन्द्रेश जी महाराज की श्रीमुख से कथा श्रवण करने लोगों में भारी उत्सुकता है। धर्मप्रेमी स्वमेव आकर अपने लिए सेवा मांग रहे हैं। कथा स्थल पर बड़े प्रोजेक्टर व साउंड सिस्टम की उचित व्यवस्था भी की गई है हालांकि विशाल मंच से काफी दूर तक व्यासपीठ के दर्शन होंगे।  

उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा प्रारंभ होने से पूर्व भव्य कलश यात्रा 21 सितंबर को सुबह 11 बजे निकाली जायेगी। जो कि श्रीराम मंदिर कृषि उपज मंडी से कथा स्थल तक जायेगी। कथा सत्संग का समय रोजाना दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगा। 22 सितंबर को ध्रुव चरित्र का वर्णन, 23 सितंबर को प्रहलाद चरित्र, 24 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 25 सितंबर को श्री गोवर्धन लीला महोत्सव, 26 सितंबर को श्रीकृष्ण रुक्मिणी महोत्सव व 27 सितंबर को कथा विश्रांति दिवस पर कथा विश्राम व पूर्णाहुति सुबह 11 से दोपहर 2 बजे होगा। इस दिन आरती, महाप्रसादी वितरण व आर्शिवचन होगा।  

श्री इन्द्रेश जी महाराज के बारे में

श्री इन्द्रेश जी महाराज का नाम काफी कम उम्र के कथावाचकों में शुमार है। स्वभाव से मधुर और सरल स्वभाव के धनी श्री इन्द्रेश जी कथा सुनाते स्वंय इतना रम जाते कि कथास्थल में श्रद्धालु भी उनके साथ भक्ति में झूमने लगते हैं। भक्ति और संगीत की उनकी शानदार जुगलबंदी है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर काफी बड़ी संख्या में उनके फालोअर्स हैं। यू ट्यूब पर भक्तिपथ नाम का चैनल भी काफी लोकप्रिय है।  

अत: रायपुर ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़वासियों के लिए सौभाग्य का विषय है कि श्री इन्दे्रशजी महाराज स्वंय होकर उन्हे कथा श्रवण कराने पधार रहे हैं। अधिकाधिक पुण्य लाभ अर्जन व कथा श्रवण करने आप सभी से विनम्र निवेदन है। 

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web