CNIN News Network

प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर से निकला रिकॉर्ड दान

19 Aug 2026   3 Views

प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर से निकला रिकॉर्ड दान

Share this post with:

 

* मंदिर की दानपेटियों से निकले 1,81,12,050 रुपए

* सोना, चांदी, पायल और गणेश मूर्ति भी निकली

इंदौर--खजराना गणेश मंदिर की 40 दानपेटियों की गिनती मंगलवार को पूरी हुई। चढ़ावे की गणना 10 अगस्त से लेकर 18 अगस्त तक कड़ी सुरक्षा के बीच में हुई। करीब साढ़े तीन महीने बाद दानपेटियां खोली गई थीं। गणना में कुल एक करोड़ 81 लाख 12 हजार 50 रुपए निकले।

मंदिर के मुख्य पुजारी अशोक भट्ट के अनुसार पूरी राशि मंदिर के बैंक खातों में जमा करा दी गई है। दान गणना हॉल में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। चार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए और पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग भी की गई। गार्डों की संख्या दो से बढ़ाकर पांच रखी थी।

दानपेटियों में नकदी के अलावा कई वस्तुएं भी मिलीं। इनमें नेपाल के पांच नोट, 100 ग्राम सोना, सोने की तीन चेन, ढाई ग्राम चांदी, भगवान गणेश की छोटी मूर्ति, पायल, दुर्वा और सिक्के शामिल हैं। इसके साथ दो स्मार्ट वाच, बंद हो चुके दो-दो हजार के नोट और एक हजार के पांच नोट भी मिले। गणना कार्य मंदिर प्रबंध समिति, बैंक, जिला कोषालय और नगर निगम के कर्मचारियों के सहयोग से संपन्न हुआ।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web