Share this post with:
अंबिकापुर। सूरजपुर जिले की राजनीति में पिछले तीन दिनों से जारी तनाव बुधवार को शांत हो गया। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद कांग्रेस नेताओं ने आमरण अनशन और क्रमिक भूख हड़ताल समाप्त कर दी। इसके साथ ही तीन दिनों से चल रहा राजनीतिक विवाद फिलहाल थम गया है।
सूरजपुर एसडीएम और एएसपी की लंबी मध्यस्थता के बाद आंदोलन वापस लिया गया। धरनारत्त कांग्रेस नेताओं को नारियल पानी पिलाकर अनशन खत्म करवाया गया। बिश्रामपुर टीआई पर कार्रवाई और कांग्रेस नेता पर दर्ज एफआईआर समाप्त करने का आश्वासन मिला वहीं राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस ने देर रात दो भाजपा कार्यकर्ताओं पर भी केस दर्ज किया।
Share this post with:
27 May 2026 22 Views
27 May 2026 23 Views
27 May 2026 11 Views
26 May 2026 39 Views