CNIN News Network

प्रमोद गुरु बाला पीर धाम रायपुर में संध्या आरती का भव्य आयोजन

31 Aug 2026   13 Views

प्रमोद गुरु बाला पीर धाम रायपुर में संध्या आरती का भव्य आयोजन

Share this post with:

रायपुर। महादेव घाट स्थित प्रमोद गुरु बाला पीर धाम में चौदस पूर्णिमा के पावन अवसर पर संध्या आरती का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महानगर अध्यक्ष मोतीदास मानिकपुरी के मार्गदर्शन में महंत बी.डी. मानिकपुरी, दिवान जगमोहन दास मानिकपुरी एवं मनहरण दास की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में महंत बी.डी. मानिकपुरी ने अपने प्रवचन में सद्गुरु कबीर साहेब के चारों युगों में मानव समाज के कल्याण एवं उद्धार के लिए अवतीर्ण होने के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। तत्पश्चात महंत, दिवान एवं साधु-संतों द्वारा कबीर साहेब के सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सामाजिक जनों ने इस संध्या आरती के कार्यक्रम को प्रतिमाह अनवरत रूप से जारी रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर छ.ग. मानिकपुरी पनिका समाज की महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष रामेश्वरी मानिकपुरी, प्रवक्ता मनोज मानिकपुरी, युवा सहसचिव पुरुषोत्तम (रिंकू) मानिकपुरी, रोम दास, ईश्वर दास, बोधी दास, बिज्जू दास, महंत सोहन दास, प्रेम दास, विष्णु दास, अंजली मानिकपुरी, संध्या मानिकपुरी, सुनीता मानिकपुरी, मंजू मानिकपुरी, कौशल्या मानिकपुरी, किरण मानिकपुरी, चंद्रिका मानिकपुरी, प्रतिमा मानिकपुरी, यशोदा मानिकपुरी सहित मानिकपुरी पनिका समाज के अनेक सदस्य उपस्थित थे।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web