CNIN News Network

प्रभारी सचिव आनंद ने निर्माणाधीन नालंदा परिसर का किया निरीक्षण

10 Jun 2026   9 Views

प्रभारी सचिव आनंद ने निर्माणाधीन नालंदा परिसर का किया निरीक्षण

Share this post with:

00 2 एकड़ क्षेत्र में लगभग 11 करोड़ रुपये की लागत से बन रही 500 सीटर हाईटेक नालंदा लाइब्रेरी
00 विद्यार्थियों को 24 घंटे नि:शुल्क इंटरनेट, कंप्यूटर, ई-लाइब्रेरी, कैंटीन एवं पार्किंग की मिलेगी सुविधा
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप जशपुर जिले में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त नालंदा परिसर का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। यह परिसर जिले के युवाओं के लिए अध्ययन एवं ज्ञानार्जन का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।
जशपुर जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने अपने प्रवास के दौरान विगत 8 जून 2026 को जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 14 स्थित पुराने विस्तार डिपो परिसर के समीप निर्माणाधीन नालंदा परिसर का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण एजेंसी एवं संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी कार्य निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार, एसडीएम श्री विश्वास राव मस्के, नगर पालिका अधिकारी श्री योगेश्वर उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

प्रभारी सचिव श्री अंकित आनंद ने निर्माणाधीन नालंदा परिसर का किया निरीक्षण


उल्लेखनीय है कि जशपुर जिला मुख्यालय में लगभग 2 एकड़ क्षेत्र में 11 करोड़ रुपये की लागत से 500 सीट क्षमता वाला अत्याधुनिक नालंदा परिसर विकसित किया जा रहा है। यह परिसर विद्यार्थियों को शांत, आधुनिक एवं तकनीकी सुविधाओं से युक्त अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराएगा। नालंदा परिसर में विद्यार्थियों को 24 घंटे नि:शुल्क इंटरनेट सुविधा, कंप्यूटर लैब, ई-लाइब्रेरी, आधुनिक अध्ययन कक्ष, कैंटीन तथा पार्किंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को उच्च स्तरीय अध्ययन संसाधन एक ही स्थान पर सुलभ हो सकेंगे। जिले में विकसित किया जा रहा यह हाईटेक नालंदा परिसर शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा तथा युवाओं को अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए बेहतर अवसर प्रदान करेगा।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13843/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web