CNIN News Network

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से आस्था मंडावी ने लिखी सफलता की नई कहानी

27 Jul 2026   4 Views

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से आस्था मंडावी ने लिखी सफलता की नई कहानी

Share this post with:

00 3 लाख के ऋण और 75 हजार की सब्सिडी से शुरू किया ‘श्योरस कैफे’, बनीं सफल युवा उद्यमी
रायपुर। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम केंद्र सरकार की एक ऋण-आधारित सब्सिडी योजना है, जिसे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा संचालित किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य नए सूक्ष्म उद्यम स्थापित करके रोजगार के अवसर पैदा करना है। सरकारी योजनाएं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। बीजापुर की युवा उद्यमी आस्था मंडावी ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) का लाभ उठाकर अपना व्यवसाय शुरू किया और सफलता की नई मिसाल कायम की है। आस्था मंडावी ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत भारतीय स्टेट बैंक, बीजापुर से 3 लाख रुपए का ऋण प्राप्त किया। योजना के अंतर्गत उन्हें परियोजना लागत का 25 प्रतिशत यानी 75 हजार रुपए की मार्जिन मनी सब्सिडी भी स्वीकृत हुई। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र (डीआईसी), बीजापुर ने आवेदन प्रक्रिया में आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया।

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से आस्था मंडावी ने लिखी सफलता की नई कहानी


आस्था ने की बीजापुर में ‘श्योरस कैफे’ की शुरुआत 
योजना से मिली आर्थिक सहायता से आस्था ने बीजापुर में ‘श्योरस कैफे’ की शुरुआत की। यह कैफे केवल खान-पान तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां डेली नीड्स स्टोर की सुविधा भी उपलब्ध है। ग्राहक यहां कॉफी, बर्गर, पिज्जा, सैंडविच, फास्ट फूड और कोल्ड ड्रिंक्स के साथ-साथ नमकीन, बिस्कुट, चॉकलेट, मिक्सचर और दैनिक उपयोग की कई जरूरी वस्तुएं भी खरीद सकते हैं।
एक ही स्थान पर कई सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास
आस्था का उद्देश्य ग्राहकों को उनकी जरूरत की अधिक से अधिक वस्तुएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। गुणवत्तापूर्ण सेवाओं, ग्राहकों की जरूरतों को समझने और विनम्र व्यवहार के कारण ‘श्योरस कैफे’ स्थानीय नागरिकों और युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। आस्था मंडावी ने कम उम्र में उद्यमिता का रास्ता चुनकर यह साबित किया है कि सही योजना, आत्मविश्वास और मेहनत से सफलता हासिल की जा सकती है। उनका यह प्रयास उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ भविष्य में स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा।
युवाओं के सपनों को साकार कर रही है पीएमईजीपी योजना
आस्था मंडावी की सफलता इस बात का उदाहरण है कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम युवाओं को केवल आर्थिक सहायता ही नहीं देता, बल्कि उन्हें स्वरोजगार स्थापित करने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी प्रदान करता है। आस्था की सफलता जिले की युवतियों और अन्य युवा उद्यमियों के लिए प्रेरणा बनी है। उनकी कहानी यह संदेश देती है कि यदि सरकारी योजनाओं का सही तरीके से लाभ उठाया जाए और मेहनत व दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ा जाए, तो कोई भी युवा अपने सपनों को सफलता की नई उड़ान दे सकता है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13910/69

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web