Share this post with:
00 75 श्रमवीरों को मिला सम्मान, स्वछता ही सेवा स्पेशल कैम्पेन 6 के तहत स्वच्छता कर्मियों को भी किया गया सम्मानित
रायपुर। भगवान विश्वकर्मा जयंती एवं देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) द्वारा आज मुख्यालय बिलासपुर में द्वितीय एसईसीएल विश्वकर्मा अवार्ड्स समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसईसीएल की खदानों एवं परिचालन गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 75 श्रमवीरों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (तकनीकी) संचालन रमेश चंद्र महापात्र तथा निदेशक (तकनीकी) योजना/परियोजना (अति. प्र.) नृपेंद्र नाथ सहित संचालन समिति, कल्याण बोर्ड, सुरक्षा समिति, श्रमसंघ प्रतिनिधि, सिस्टा/ओबीसी/एससी-एसटी/एसोसिएशन के प्रतिनिधिगण, विभागाध्यक्ष, संचालन क्षेत्रों से आए अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित इस समारोह में खदानों में ऑपरेशन, मेंटेनेंस, सुपरवाइजरी एवं अन्य तकनीकी कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 75 नियमित एवं संविदा कर्मियों को उनके श्रम, कार्यकुशलता एवं समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। यह एसईसीएल विश्वकर्मा अवार्ड्स का दूसरा संस्करण है, जिसके माध्यम से कंपनी अपने जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कर्मियों के योगदान को सम्मान प्रदान कर रही है।
इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, कौशल और कर्म के प्रतीक हैं तथा खनन उद्योग में कार्यरत श्रमवीर अपने कौशल और परिश्रम से राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा जयंती एवं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर श्रमवीरों को सम्मानित करना उनके योगदान के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है।
Share this post with:
18 Sep 2026 4 Views
18 Sep 2026 3 Views
18 Sep 2026 3 Views
17 Sep 2026 13 Views
17 Sep 2026 16 Views
16 Sep 2026 62 Views
16 Sep 2026 115 Views