CNIN News Network

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के ऋणों को मिलेगी 5,000 करोड़ रुपए के कोष से ऋण गारंटी

12 Nov 2026   7 Views

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के ऋणों को मिलेगी 5,000 करोड़ रुपए के कोष से ऋण गारंटी

Share this post with:

 

ऋण गारंटी निधि को जारी रखने केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति जताया आभार

रायपुर-वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सूक्ष्म उद्यमों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ऋण गारंटी निधि को जारी रखने की मंजूरी दी है।

    इस निर्णय के तहत 5,000 करोड़ रुपए के कोष से प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले ऋणों को ऋण गारंटी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे सूक्ष्म उद्यमों को ऋण प्राप्त करने में सहायता मिलेगी और उनके विकास को प्रोत्साहन मिलेगा। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web