Share this post with:
जगदलपुुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उनकी भाषा को अमर्यादित बताया। उन्होने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और मणिशंकर अय्यर के पुराने बयानों का उल्लेख करते कहा कि कांग्रेस नेताओं की ओर से पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर इस तरह की टिप्पणियां की गई हैं। ऐसी बयानबाजी का राजनीतिक परिणाम कांग्रेस पहले भी देख चुकी है। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने महात्मा गांधी समेत अपने आदर्शों को भुला दिया है, और अब उसे केवल सत्ता की चिंता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी उनकी राजनीतिक हताशा को दर्शाती है।
देव कहा कि भाजपा आज भी खडग़े जी कहकर उनका सम्मान करती है, क्योंकि यही हमारी पार्टी के संस्कार हैं। उन्होंने कहा कि नेताओं को अपनी भाषा और राजनीतिक मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करना उचित नहीं है। किरण देव ने कहा कि राजनीति में इस तरह की भाषा के लिए कोई स्थान नहीं है, और देशवासी भी ऐसी बयानबाजी को स्वीकार नहीं करते हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस लगातार कमजोर हो रही है और इस तरह की बयानबाजी उसकी राजनीति को नुकसान पहुंचा रही है। किरण देव ने कहा कि राजनीतिक दलों और नेताओं को सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।किरण देव के अनुसार कांग्रेस इस बात से परेशान है कि इतना बड़ा राजनीतिक दल होने के बावजूद वह सत्ता में वापसी नहीं कर पा रहा है।
Share this post with:
29 Oct 2026 9 Views
28 Oct 2026 32 Views
28 Oct 2026 30 Views