CNIN News Network

प्रदेश के प्रत्येक मतदान केंद्र पर किसान मितान की नियुक्ति की जाएगी

02 Nov 2026   8 Views

प्रदेश के प्रत्येक मतदान केंद्र पर किसान मितान की नियुक्ति की जाएगी

Share this post with:

00 भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर के प्रवास एवं किसान मितान गठन की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने ली बैठक
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर के प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन एवं किसान मितान गठन की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने सोमवार को किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में श्री सिंह ने संगठन विस्तार और मोर्चा को प्रत्येक बूथ स्तर तक पूरी मजबूती के साथ सक्रिय करने का स्पष्ट आह्वान किया।
बैठक में यह अहम निर्णय लिया गया कि प्रदेश के प्रत्येक मतदान केन्द्र पर किसान मितान की नियुक्ति की जाएगी, जिससे किसानों के साथ सीधा व निरन्तर संवाद स्थापित किया जा सके। इसके क्रियान्वयन हेतु आगामी 5 नवम्बर को किसान मितान एप का शुभारम्भ किया जाएगा, जिसका विधिवत अनावरण किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर करेंगे। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के ऐतिहासिक स्वागत और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तृत चर्चा कर जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव, भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. शंभू, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
बैठक में मुख्य रूप से किसान मोर्चा प्रदेश प्रभारी पूनम चंद्राकर, भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर, महामंत्री राकेश तिवारी, डॉ. ओमप्रकाश देवांगन सहित मोर्चा के प्रमुख प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web