Share this post with:
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश की जनता को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह गौरव का पल है यह आजादी हमारे पूर्वजों की त्याग तपस्या और बलिदान का प्रतिफल है। 15 अगस्त 1947 को हासिल की गई आजादी को पाने के लिए लम्बी लड़ाई लड़ी गयी, महात्मा गांधी की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जो अहिंसक आंदोलन छेड़ा वह दुनिया के इतिहास का सबसे बड़ा राष्ट्रवादी आंदोलन था। आजादी के इस पावन पर्व पर हम स्वतंत्रता की पहली क्रांति 1857 के महान क्रांतिकारियों से लेकर आजादी कि प्राप्ति तक क्रांति की अलख जगा कर अपने प्राण न्योछावर करने वाले महान सपूतों को नमन करता हूं।
Share this post with:
14 Aug 2026 11 Views
10 Aug 2026 96 Views
10 Aug 2026 97 Views