CNIN News Network

प्रतिबंध के बावजूद गेलेक्सी फूड सेंटर में बिक रहा था चिकन, निगम ने ठोका 2 हजार जुर्माना

14 Sep 2026   14 Views

प्रतिबंध के बावजूद गेलेक्सी फूड सेंटर में बिक रहा था चिकन, निगम ने ठोका 2 हजार जुर्माना

Share this post with:

रायपुर। गणेश चतुर्थी पर मांस-मटन की बिक्री पर नगर निगम ने प्रतिबंध लगाया हुआ लेकिन इसके बावजूद जोन क्रमांक 9 के कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड के गेलेक्सी फूड सेंटर में सोमवार को चिकन की बिक्री होते मिली। निगम की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकान संचालक पर 2 हजार रुपए का ई-जुर्माना लगाया और दुकान को तत्काल बंद करवाया। 
जोन-9 क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नगर निगम की टीम को गेलेक्सी फूड सेंटर में चिकन की बिक्री की जानकारी सामने आई। जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा और स्वच्छता निरीक्षक भोला तिवारी की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। दुकान में चिकन की बिक्री होते मिलने पर संचालक के खिलाफ 2 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। साथ ही भविष्य में प्रतिबंधित दिनों में मांस-मटन की बिक्री करते पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इसके बाद दुकान को प्रतिबंध के आदेश का पालन कराते हुए तत्काल बंद करा दिया गया।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web