CNIN News Network

प्यूमा के नाम पर बेंच रहे थे नकली ब्रांड,दो कारोबारी के खिलाफ बना मामला

06 Jun 2026   46 Views

फोटो एआई जनरेटेड
फोटो एआई जनरेटेड

Share this post with:

 

 

रायपुर - ब्रांडेड कंपनी प्यूमा के नाम पर कथित तौर पर फर्जी फुटवियर बेचने का मामला सामने आया है। व्यापारी कंपनी के मोनो और डिजाइन की नकल कर तैयार किए गए जूते-चप्पल बेच रहे थे। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने दबिश दी।पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो कारोबारियों के खिलाफ कॉपीराइट और ट्रेडमार्क उल्लंघन का केस दर्ज किया है। इस कार्रवाई के दौरान आरोपियों की दुकानों से बड़ी मात्रा में फुटवियर जब्त किए गए हैं। मामला माना थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, स्पोर्ट्स ब्रांड प्यूमा की ओर से अधिकृत प्रतिनिधि गौरव श्रीवास्तव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि, माना इलाके कुछ व्यापारी कंपनी के लोगो और डिजाइन की नकल कर तैयार किए गए जूते-चप्पल बेच रहे हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने राज फुटवियर के संचालक राहुल नेभानी और कलकत्ता बूट हाउस के संचालक मोहम्मद खुस्तर की दुकानों में दबिश दी। तलाशी के दौरान दोनों दुकानों से प्यूमा ब्रांड के नाम और लोगो से मिलते-जुलते कुल 618 जोड़ी फुटवेयर बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में इन्हें डुप्लीकेट और अनधिकृत उत्पाद माना गया है।

पुलिस ने जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर दोनों कारोबारियों के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है कि, यह सामान कहां से मंगाया गया था। इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं जुड़ा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, उपभोक्ताओं को भ्रमित कर नकली ब्रांडेड सामान बेचना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में कॉपीराइट और ट्रेडमार्क कानूनों के तहत सख्त कार्रवाई का प्रावधान है।फिलहाल माना थाना पुलिस जब्त फुटवेयर की तकनीकी जांच और दस्तावेजों का परीक्षण कर रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13843/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web