Share this post with:
दुर्ग। बुधवार की सुबह पॉवर हाउस फ्लाई ओवर में एक हादसा हुआ जिसमें 21 साल की युवती ने पलक छपते ब्रिज के ऊपर से छलांग दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवती सुबह घर से घूमने के लिए निकली थी, सूचना मिलने पर छावनी पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरु कर दी है। मृत युवती पूनम अहिरवार खुर्सीपार की निवासी बताई गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पूनम अहिरवार लंबे वक्त से मिर्गी की बिमारी से परेशानी थी और परिजन उसका एम्स रायपुर में इलाज करा रहे थे। घटना की सुबह वह अपने पिता से बाहर घूमकर आने की बात कहकर घर से निकली थी. इसी बीच पॉवर हाउस फ्लाईओवर के ब्रिज से अचानक उसने छलांग लगा दी और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में फ्लाईओवर से नीचे गिरने से मौत की वजह बताई गई. पंचानामा कर पोस्टमार्टम के लिए शव को भिजवाया दिया है. वहीं उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। फिलहाल सवाल है कि क्या घटना के वक्त युवती को मिर्गी का दौरा पड़ा था, या फिर उसने आत्महत्या की. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Share this post with:
28 Oct 2026 4 Views
28 Oct 2026 11 Views
27 Oct 2026 22 Views
28 Oct 2026 14 Views
27 Oct 2026 41 Views
26 Oct 2026 46 Views